Bigg Boss OTT 4: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि फैंस ओटीटी सीजन 4 का इंतजार करने लगे हैं। सभी को जानना है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ कब से शुरू होगा? इस सीजन कौन-कौन-से कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे? और ये शो कौन होस्ट करेगा? ये सभी सवाल लगभग हर बिग बॉस फैन के मन में उठ रहे हैं। अब सभी सवालों के जवाब तो इतनी जल्दी नहीं मिल सकते, लेकिन कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
कब आएगा बिग बॉस ओटीटी का अगला सीजन?
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ कब ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकता है? आपको बता दें, बीते साल ये शो 21 जून से शुरू हुआ था और 2 अगस्त तक स्ट्रीम हुआ था। वहीं, इस बार भी फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बीते साल बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को 2 अगस्त को शुरू किया गया था। दूसरा सीजन 17 जून से शुरू हुआ था और पहला सीजन अगस्त के महीने में आया था। ऐसे में अब चौथा सीजन अगस्त में तो नहीं, लेकिन इस बार ऐसा माना जा रहा है कि जुलाई में शुरू किया जा सकता है।
कौन होस्ट करेगा बिग बॉस ओटीटी 4?
हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। कहा तो यही जा रहा है कि जुलाई में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ को स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा शो के होस्ट को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan), करण जौहर (Karan Johar) या अनिल कपूर (Anil Kapoor) नहीं बल्कि ये सीजन कोई और होस्ट करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन के होस्ट एल्विश यादव (Elvish Yadav) हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan का बोलते हुए छलका दर्द, Amitabh ने पिता होने पर जताया गर्व
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में बिजी हैं एल्विश
एल्विश यादव के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं। फिलहाल मेकर्स या फिर एल्विश यादव ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। दूसरी तरफ एल्विश इन दिनों कलर्स के शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ (Laughter Chefs Season 2) में नजर आ रहे हैं। इस सेलिब्रिटी कुकिंग शो में वो कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं। फैंस को ये शो काफी पसंद भी आ रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines