Abhishek Bachchan का बोलते हुए छलका दर्द, Amitabh ने पिता होने पर जताया गर्व

Amitabh Bachchan Viral Tweet: अभिषेक बच्चन का एक वीडियो देखकर अब उनके पिता अमिताभ बच्चन भावुक हो गए हैं। इस वीडियो में ऐसा क्या है, चलिए जानते हैं।

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan File Photo

Amitabh Bachchan Viral Tweet: अमिताभ बच्चन जब भी कोई ट्वीट करते हैं तो वो वायरल हो जाता है। ऐसे में अब बिग बी ने अपने लाडले के लिए एक खास मैसेज लिखा है, जो चर्चा में आ गया है। बेटी की हालत देख एक पिता को कैसा लगता है? उसका अंदाजा आप अमिताभ के पोस्ट से लगा सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने अब अभिषेक जैसा बेटा होने पर गर्व जताया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक बिग बी सोशल मीडिया पर भावुक हो गए? चलिए जानते हैं।

अभिषेक का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस भी टेंशन में आ सकते हैं क्योंकि इस वीडियो में अभिषेक बच्चन को तकलीफ में देखा जा सकता है। अभिषेक को बोलने में तकलीफ हो रही है और वो अपना मुंह ठीक से चला नहीं पा रहे हैं। उनकी ये हालत देखकर चाहने वालों को भी यही लगेगा कि आखिर अचानक जूनियर बच्चन को क्या हो गया? तो आपको बता दें, यहां घबराने की कोई बात नहीं है।

क्या है अभिषेक बच्चन की तकलीफ का कारण?

ये वीडियो अभिषेक बच्चन की स्पीक ट्रेनिंग के दौरान का है, जो उन्होंने अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ (I Want To Talk) के दौरान ली थी। इस वीडियो में एक्टर को अपने जबड़े के चारों ओर एक स्पेशल माउथपीस लगाकर अल्फाबेट्स बोलने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। उनकी इस कोशिश को देख कोई भी इमोशनल हो सकता है। अभिषेक के इस हार्डवर्क को देख न सिर्फ फैंस बल्कि उनके पिता भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

अमिताभ बेटे को लेकर हुए भावुक

ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अपने X हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘आपका डेडिकेशन अतुलनीय है.. आप सबसे मेहनती एक्टर हैं और वास्तव में महानता के वाहक हैं.. मेरी प्रार्थनाएं हमेशा आपके साथ हैं.. धन्य हूं मैं कि तुम मेरे बेटे हो।’ अब अमिताभ के इस ट्वीट पर फैंस रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी इस बाप-बेटे की जोड़ी की तारीफ कर रहे है और उनके प्यार को देख भावुक हो रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ