हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड की एंट्री से बदलेगा माहौल, लव गिल से करेंगी तीखे सवाल

Bigg Boss: ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार यानी आज के एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी नजर आएंगी. वो स्काउट को दूर हटने की वॉर्निंग देंगी और लव गिल से तीखे सवाल पूछेंगी.

विज्ञापन
स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी की एंट्री से मामला और दिलचस्प होने वाला है. Image Credit- YT(JioHotstar Reality)

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 का इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा और आज भी माहौल काफी बदलता दिखाई देगा. एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने नेशनल टीवी पर धमाकेदार एंट्री लेते हुए स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर जमकर क्लास लगाई. बता दें इस बार वीकेंड का वार को सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. वहीं, घर में स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. कल के एपिसोड में दोनों को रोहित शेट्टी ने भी उनकी हरकतों पर फटकार लगाई. वहीं, अब स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी की एंट्री से मामला और दिलचस्प होने वाला है. 

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर, 3000 करोड़ की है नेटवर्थ, आपने पहचाना?

रोहित शेट्टी ने लगाई लव और स्काउट की क्लास

पिछले एपिसोड में रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठाए. उन्होंने खास तौर पर दोनों के बीच हुई मसाज और कंबल वाले सीन का जिक्र किया. रोहित ने लव से पूछा कि स्काउट उनके लिए क्या हैं और यह किस तरह का रिश्ता है. हालांकि, इस सवाल पर लव ने उन्हें अपना भाई बताया. एपिसोड में रोहित ने दोनों की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा था कि हाथ, पैर और गर्दन की मसाज जैसे सीन स्क्रीन पर बिल्कुल भी अच्छे नहीं लग रहे हैं. स्काउट ने अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश भी की, लेकिन रोहित उनकी बातों से गुस्सा होते नजर आए थे. 

विज्ञापन

स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी की होगी एंट्री

अब आने वाले वीकेंड का वार में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी की एंट्री होगी. एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि काशवी घर में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आएंगी. वह स्काउट के बिहेवियर को लेकर भी सवाल उठाएंगी. प्रोमो में काशवी स्काउट से कहती नजर आती हैं कि उनकी हर बात और हर टच को कैमरे में जूम करके दिखाया जाता है. वह लव के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर भी सवाल करती हैं. ऐसे में स्काउट के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के सवालों का जवाब देना आसान नहीं होने वाला और पूरा एपिसोड मजेदार रहने वाला है. 

लव गिल से भी करेंगी तीखे सवाल

काशवी की एंट्री के बाद लव गिल भी सवालों के घेरे में खड़ी मिलेंगी. बता दें लव और स्काउट के रिश्ते को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में काशवी और लव का आमना-सामना काफी दिलचस्प होने वाला है. अब देखना होगा कि काशवी के सवालों पर लव गिल क्या-क्या जवाब देती हैं और स्काउट ओपी अपनी गर्लफ्रेंड को किस तरह सफाई देते हैं. साथ ही, इस एपिसोड के बाद घर के दूसरे सदस्यों और स्काउट-लव की दोस्ती पर क्या असर पड़ेगा, यह भी देखना दिलचस्प होगा. 

विज्ञापन

वीकेंड का वार में आएगा नया ट्विस्ट

रोहित शेट्टी की फटकार के बाद काशवी की एंट्री बिग बॉस 20 के इस एपिसोड में नया मोड़ ला सकती है. जहां पिछले एपिसोड में दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठे, वहीं अब स्काउट की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है. दर्शकों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि वीकेंड का वार, स्काउट ओपी, लव गिल और काशवी के बीच बात होने के बाद क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलता है.

इसे भी पढ़ें- ‘फूट-फूट कर रोने लगे थे…’, मीका सिंह ने बताया दलेर मेहंदी से फोन पर क्या हुई भी बात?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola