हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई एक्टर की आंखें; वीडियो वायरल

Bigg Boss 20 के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो में सलमान खान इमोशनल दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. सलमान खान के साथ शो के कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल दिख रहे हैं.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' में इमोशनल हुए सलमान खान (Pic Credit- Screengrab)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के घर में दिवाली का जश्न मनाया गया. कंटेस्टेंट्स फिल्म मेकर्स करण जौहर के साथ दिवाली का जश्न मनाते दिखाई दिए. वहीं सलमान खान भी कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक देते दिखाई दिए. अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सिंगर मोहित चौहान कंटेस्टेंट्स को अपनी सिंगिंग से इंप्रेस करते दिखाई दिए. इस दौरान सलमान खान भी थोड़े इमोशनल नजर आए. सोशल मीडिया एक्टर का ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिरकार सलमान खान शो में इमोशनल क्यों हो गए.

इमोशनल हुए सलमान खान

मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें मोहित चौहान सलमान खान के साथ स्टेज पर खड़े नजर आते हैं. मोहित चौहान सलमान खान को कहते हैं कि वो उनके बहुत बड़े फैन हैं. इसके साथ ही सिंगर कहते हैं कि मैं सलीम खान का भी बहुत बड़ा फैन हूं. इसके बाद सिंगर अपनी आवाज में ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता’ गाना गाते नजर आए. इस गाने को सुनते ही सलमान खान को अपने पिता सलीम खान की याद आ गई और वो इमोशनल हो गए और उनकी आंखें भी नम हो गई. सलमान खान को रोते हुए देख शो के कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर कसे तंज

विज्ञापन

लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल

दरअसल पिता सलीम खान को लेकर सलमान खान काफी इमोशनल हैं. फरवरी के महीने में सलीम खान बीमार पड़े थे, तब भी सलमान खान के चेहरे पर उदासी छा गई थी. हालांकि अब सलीम खान स्वस्थ हैं और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. वहीं अब जब भी सलमान खान के सामने उनके पिता का जिक्र छिड़ता है तो वो इमोशनल हो जाते हैं. ऐसा ही वाक्या बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में भी देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी शो का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! जानें किस-किस पर लटकी एविक्शन की तलवार

विज्ञापन

पहले भी इमोशनल हो चुके हैं सलमान खान

बता दें पिछले साल बिग बॉस 19 के सेट पर सलमान खान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए थे. दरअसल उस टाइम धर्मेंद्र का निधन हुआ था, जिससे सलमान खान को काफी बड़ी सदमा लगा था. दरअसल सलमान खान और धर्मेंद्र आपस में काफी क्लोज थे. यहां तक कि धर्मेंद्र सलमान खान को अपना बेटा ही मानते थे, जब एक्टर का निधन हुआ तो सलमान खान को बड़ा झटका लगा था. वहीं सलमान खान ने बिग बॉस 19 में भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola