हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ बहन-भाई के रिश्ते पर उठाए सवाल, क्या क्विट कर देंगे Scout OP

Salman Scolds Scout OP: वीकेंड का वार एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान स्काउट ओपी से सवाल जवाब करते और उन्हें डांटते हुए नजर आ रहे हैं. सलमान ने स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर भी सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
रिश्ता वही पर मसाज नहीं... सलमान खान ने स्काउट को लगाई फटकार. Image Credits - Insta/jiohotstarreality

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के केंटेस्टेंट तनमय सिंह (Tanmay Singh) AKA स्काउट ऑपी (Scout OP) एकबार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. शो के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान स्काउट को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं और उनके लव गिल के साथ रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी वीकेंड का वार पर आई थीं और उन्होंने स्काउट से लव गिल (Love Gill) से दूर रहने के लिए कहा था. अपनी गर्लफ्रेंड को देखकर और उसकी बातें सुनकर स्काउट की हवाइयां उड़ गई थीं. अब एकबार फिर स्काउट को बिग बॉस में डांट पड़ रही है.

यह भी पढ़ें – नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में कोर्ट में होना होगा पेश

लव गिल के साथ रिश्ते पर उठे सवाल

सलमान (Salman Khan) ने स्काउट को फटकार लगाते हुए कहा, “इस घर में बहन शब्द ही पनौती है, स्काउट एक बात तो आपने प्रूफ कर दी है कि आप किसी के साथ लोयल नहीं हैं. आप बहन जैसी दोस्त जिसे कहते हैं उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए.” सलमान ने स्काउट से सवाल भी किया कि उन्हें इमोशनली मैनिपुलेट करके फंसाया गया, जिसपर स्काउट ने कहा, “नहीं सर, ऐसा कुछ नहीं है.” सलमान की फटकार यहीं नहीं रुकी और उन्होंने बिना झिझके स्काउट से कह दिया कि क्या वह एक बेवकूफ हैं. उन्होंने पूछा कि स्काउट दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हैं.

विज्ञापन

इससे पहले वीकेंड का वार में जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आई थीं तो उन्होंने स्काउट से कहा था कि वे लव से दूरी बना लें और उन्हें कटऑफ कर दें. इसपर भी सलमान स्काउट से कहते दिख रहे हैं कि “आपसे कट ऑफ करने को कहा है लेकिन आपसे लव से दूरी नहीं सही जा रही थी. ऐसे में नेक्स्ट स्टेज आया कि रिश्ता वही पर मसाज नहीं. आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है.”

लव का क्या रहा रिएक्शन

विज्ञापन

शो के प्रोमो में सलमान खान लव गिल से कुछ डायरेक्टली कहते हुए नहीं दिख रहे हैं लेकिन स्काउट को फटकार लगाने के दौरान कैमरा बीच-बीच में लव की तरफ शिफ्ट हो रहा है. लव इस पूरी बातचीत के दौरान शॉक्ड नजर आ रही हैं.

क्या शो से निकल जाएंगे स्काउट

विज्ञापन

सलमान के स्काउट से यह सब कहने के बाद स्काउट स्क्रीन पर अपना माइक निकालते हुए नजर आए. हालांकि, स्काउट बिग बॉस के घर से निकलेंगे या नहीं यह कंफर्म नहीं है. अगर स्काउट बिग बॉस के घर से निकलते हैं तो यह कॉन्ट्रेक्ट तोड़ना होगा और उन्हें शो के ऑर्गेनाइजर को पेनल्टी चुकानी होगी. सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होने के बाद से यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि हो सकता है कि स्काउट इस पॉइंट पर आकर शो छोड़ देंगे. पिछली बार जब काशवी ने उनसे सवाल-जवाब किए थे तो कई दिनों तक स्काउट हंसते-मुस्कुराते हुए भी नजर नहीं आए थे. ऐसे में एकबार फिर हुई निंदा से हो सकता है कि स्काउट ट्रिगर हो जाएं और बिगबॉस का घर छोड़कर चले जाएं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola