Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड चर्चाओं में बना हुआ है. इस ‘वीकेंड का वार’ में शो के होस्ट सलमान खान का अलग ही रूप देखने को मिला. कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते-लगाते सलमान खान ने बिग बॉस के घर से बाहर बैठे ट्रोलर्स को भी आड़े हाथों लिया. सेलेब्स को ट्रोल करने वाले लोगों को सलमान खान ने खूब खरी-खरी सुनाई. इसके साथ ही एपिसोड के आखिर में सलमान खान की तबीयत खराब होती दिखी. हालांकि अब सलमान खान ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अचानक बिगड़ी तबीयत की असली सच्चाई बताई है. भाईजान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए इसे एक प्रैंक बताया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
सलमान खान ने खराब तबीयत के पीछे की बताई सच्चाई
‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें सलमान खान की तबीयत खराब लग रही है और वो जमीन पर लेटे नजर आ रहे हैं. इसके बाद से भाईजान के फैंस भी चिंता में आ गए. वहीं अब सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए इसे प्रैंक बताया है. साथ ही प्रोमो को गलत ढंग से रिलीज करने के लिए मेकर्स की गलती भी बताई है. सलमान खान ने अपनी स्टोरी में नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘ईश्वर की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है. बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, वैसा नहीं होना चाहिए था.’
यह भी पढ़ें: ट्रोलर्स और बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान, Bigg Boss 20 के सेट पर हुए शर्टलेस, बोले- लो अब देख लो
क्या था असली मकसद?
भाईजान ने आगे कहा, ‘इससे असल मकसद ही खत्म हो गया और ऐसा लग रहा है जैसे मैं भी वही कर रही हूं जो काजी घर के अंदर कर रहे थे. असल में हमारा मकसद ये दिखाना था कि काजी जो घर में सेहत खराब होने का नाटक कर रहे हैं वो गलत है. क्योंकि काजी ने मनोरंजन के लिए अपनी सेहत का इस्तेमाल किया है, खासकर तब जब घर के बाकी 15 लोगों को ये पता भी नहीं है कि वो एक्टिंग कर रहे हैं.’ इसके बाद ही सलमान खान ने प्रोमो गलत तरीके से एडिट करने के लिए मेकर्स की तरफ से भी ऑडियंस से माफी मांगी. एक्टर ने कहा, ‘शो का लेटेस्ट प्रोमो जिस तर से एडिट किया गया मैं उसके लिए माफी चाहता हूं. इससे ये लग रहा है कि शो को प्रमोट करने का उनका ये तरीका है. मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन? सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट
सलमान खान ने एक और पोस्ट किया शेयर
वहीं सलमान खान ने एक और स्टोरी शेयर की. इस स्टोरी में सलमान खान ने लिखा, ‘बिग बॉस ने प्रोमो फिक्स कर दिया है. इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद बिग बॉस.’ अब सोशल मीडिया पर सलमान खान चर्चाओं में बने हुए हैं. बता दें ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट काजी तौकीर शो में अपनी मेंटल हेल्थ का नाटक करते नजर आ रहे हैं. हालांकि काजी ऑडियंस को सच बोल चुके हैं कि वो नाटक कर रहे हैं लेकिन शो के बाकी 15 कंटेस्टेंट्स को काजी तौकीर का ये नाटक सच लग रहा है, जिससे वो काजी के लिए परेशान भी हो रहे हैं. वहीं अब सलमान खान ने भी ये प्रैंक काजी को एक्सपोज करने के लिए ही किया है.
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
2 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
3 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
5 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
6 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
8 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
10 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
22 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines