Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला. इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को नॉमिनेट कर अपनी दुश्मनी निकाली. वहीं इस दौरान काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच झगड़ा देखने को मिला. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें आसिफ खान को बिग बॉस ने एक नया टास्क दिया है और उन्हें ‘न्यूज एंकर’ की भूमिका निभानी है. वहीं इस टास्क के दौरान एक बार फिर काजी तौकीर और स्काउट ओपी आपस में भिड़ते दिखाई दिए. चलिए आपको भी बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है.
आसिफ खान बने ‘न्यूज एंकर’
दरअसल शो में आसिफ खान अक्सर रात में कैमरे के सामने रिपोर्टर बन बिग बॉस के घर की फनी अपडेट्स देते नजर आते हैं. आसिफ के इस टैलेंट को देखते हुए बिग बॉस ने उन्हें एक स्पेशल टास्क दिया है. इस टास्क में आसिफ खान को ‘न्यूज एंकर’ बनकर घर के मुद्दे उठाने हैं. वहीं इस डिबेट सेशन में बाकी के घरवाले भी पार्टिसिपेट करते नजर आएंगे. आसिफ खान इस दौरान घरवालों को फनी अंदाज में रोस्ट करते नजर आए. वहीं इसके साथ ही आसिफ खान ने घर में हुए मुद्दों पर भी बात की.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल! यंग संग शेयर की दिल की बात
काजी और स्काउट के बीच मचा घमासान
वहीं प्रोमो में जहां एक तरफ आसिफ खान ‘न्यूज एंकर’ ऑडियंस के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स को भी हंसाते नजर आए, तो वहीं दूसरी ओर स्काउट ओपी और काजी तौकीर के बीच घमासान देखने को मिला. वहीं ये झगड़ा नॉमिनेशन से ही जुड़ा था. दोनों के बीच बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि घर का माहौल भी गरमा गया. काजी तौकीर जब इस बहसबाजी में स्काउट से जोर-जोर से बात करते नजर आए. इसके बाद स्काउट भी अपनी आवाज ऊंची कर काजी पर चिल्लाते नजर आए. स्काउट ने काजी को झगड़े के दौरान कहा, ‘थूक मत.’ इस पर काजी भी भड़क गए और उन्होंने कहा कि मैं थूक नहीं रहा हूं, तमीज से बात कर.
यह भी पढ़ें: माही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
कौन-कौन हैं नॉमिनेट?
सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ का ये नया प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. बता दें ये मुद्दा अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा. वहीं हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को नॉमिनेट किया. घर की कैप्टन उदिति सिंह को किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना था और उन्होंने मैरी कॉम को नॉमिनेट किया. मैरी कॉम के साथ-साथ शो से बाहर होने के लिए इस हफ्ते माही विज, काजी तौकीर, अमन गांधी, कनिका मान, लव गिल, अरिश्फा खान और गुल्लू भी नॉमिनेटेड हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines