Bigg Boss 20 New Caption: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के घर को नया कैप्टन मिल गया है. आसिफ खान का कैप्टेंसी का कार्यकाल खत्म हो गया है और अब बिग बॉस की कैप्टेंसी का ताज किसी दूसरे कंटेस्टेंट के सिर पर सज गया है. कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स की किस्मत घर के पुराने कैप्टन्स के हाथों में थी. एक्स कैप्टन्स को ही कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को कैप्टन बनाना का मौका दिया गया. वहीं इस दौरान यंग डीएसए ने दोस्ती का फर्ज निभाया. चलिए आपको भी बताते हैं इस हफ्ते घर की कैप्टेंसी की कमान किसके हाथों में आई है.
एक्स कैप्टन्स को मिला टास्क
‘बिग बॉस’ ने घर के पुराने कैप्टन्स को कैप्टेंसी टास्क दिया. दरअसल टास्क में घर के एक्स कप्तानों के पास एक खास पावर सौंपी गई. इस दौरान इन एक्स कप्तानों को अपनी मर्जी से किसी भी कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर निकालने का मौका मिला. वहीं जिस भी कंटेस्टेंट को लास्ट तक कोई नहीं निकालेगा वो कैप्टन बन जाएगा. इस टास्क में एक-एक करके एक्स कंटेस्टेंट्स को 2X रूम में जाना था और अपना फैसला सुनाना था. एक-एक कर सभी रूम में गए और अपनी मर्जी से कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी टास्क से निकाल दिया.
यह भी पढ़ें: ‘अपने 2 दिन…’, ‘बिग बॉस 20’ से एविक्ट होते ही नकुल ढुल ने शेयर किया पहला पोस्ट; कंटेस्टेंट्स पर कसा तंज!
कौन बना कैप्टन?
वहीं लास्ट राउंड में माही विज, काजी तौकीर और स्काउट ओपी दावेदारी में रहे और लास्ट राउंड में ही यंग डीएसए को किन्हीं 2 कंटेस्टेंट्स को बाहर करने का मौका भी दिया गया. इस दौरान यंग डीएसए ने दोस्ती निभाते हुए माही विज और काजी तौकीर को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया और स्काउट ओपी को कैप्टन बना दिया. अब घर को स्काउट ओपी के रूप में नया कैप्टन मिल चुका है. आसिफ खान के बाद अब स्काउट ओपी घर के कैप्टेंसी की कमान संभालते नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें यंग डीएसए, गुल्लू, मैरी कॉम, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, कनिका मान, स्काउट ओपी, अमन गांधी और लव गिल शामिल हैं. वहीं इस नॉमिनेशन से आम्रपाली दुबे और आसिफ खान सुरक्षित हैं. इसके साथ ही घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट मनीष गोयल भी इस हफ्ते के नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होने वाला है.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
16 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines