Bigg Boss 20 Mid Week Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मचता दिखाई दे रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर टास्क देखने को मिला. लड़कों और लड़कियों में अलग-अलग टास्क हुआ. इस लड़कियों के टास्क को माही विज और उदिति सिंह ने जीता और वो कैप्टेंसी की दावेदार बन गईं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में घर में मिड वीक एविक्शन देखने को मिलने वाला है. वीकेंड का वार से पहले ही जिस कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटने जा रहा है, उसका नाम भी सामने आ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं विनर बनने का सपना किस कंटेस्टेंट का टूटने जा रहा है.
मिड वीक एविक्शन में कौन हुआ बाहर?
‘बिग बॉस 20’ की इनसाइड खबरें शेयर करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक मिड वीक एविक्शन में रीति तिवारी बिग बॉस के घर से बेघर होने जा रही हैं. जी हां रिपोर्ट्स के अनुसार रीति तिवारी ‘वीकेंड का वार’ से पहले ही एविक्ट होने जा रही हैं. दरअसल ‘बिग बॉस 20’ के घर में लड़कों के बीच होने वाले टास्क में यंग डीएसए कैप्टेंसी के दावेदार बनते दिखाई देंगे. वहीं इसके बाद माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन लेने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ; ‘काला गुलाब’ दे बताया खराब कैप्टन!
इन कंटेस्टेंट्स ने छीना जीवनदान
आपसी सहमति से उदिति सिंह, माही विज और यंग डीएसए रीति तिवारी को चुनेंगे. वहीं इसके बाद रीति तिवारी की दूसरी लाइफलाइन भी उनसे छिन जाएगी और वो उसी वक्त शो से एविक्ट हो जाएंगी. दरअसल रीति तिवारी की पहली लाइफलाइन पहले ही छीन ली गई थी, वहीं अब दूसरी लाइफलाइन छिनने के बाद रीति तिवारी घर से बेघर हो जाएंगी. हालांकि मिड वीक एविक्शन अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाला है. रीति तिवारी के एविक्शन के बाद वीकेंड का वार में दूसरा एविक्शन होता है या नहीं ये तो अपकमिंग ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में ही देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: माही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
कौन-कौन हैं नॉमिनेट?
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम शामिल हैं. वहीं कैप्टन गुल्लू के साथ-साथ अरिश्फा खान और आसिफ खान नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines