हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर कसे तंज

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश देखने को मिल रहा है. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें लव गिल और माही गिल के बीच काफी बड़ी झगड़ देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' में लव गिल और माही विज के बीच हुआ झगड़ा (Pic Credit- screengrab)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच शो में घमासान देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो में कंटेस्टेंट्स का इमोशनल एंगल देखने को मिला. कंटेस्टेंट्स के घर से मैसेज सुनने को मिले. इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने मैसेज सुने लेकिन अरिश्फा खान फैमिली मैसेज नहीं सुन सकीं. जिसके बाद बाकी के कंटेस्टेंट्स को भी उनके लिए काफी दुख हुआ. वहीं अब शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें लव गिल और माही विज के बीच तगड़ा कलेश देखने को मिल रहा है. दोनों एक-दूसरे पर जमकर तंज कसती नजर आ रही हैं.

माही विज और लव के बीच छिड़ी जंग

दरअसल अब ‘बिग बॉस 20’ की कैप्टन अरिश्फा खान बन गई हैं. प्रोमो में देखने को मिला कि अरिश्फा लव को किचन से रिलेटेड किसी बात पर टोकती नजर आती हैं. इस पर लव चिढ़ जाती हैं और वो अरिश्फा से पूछती हैं कि आपको ये किसने बोलने के लिए कहा. इस पर जब लव को पता चलता है कि अरिश्फा को माही विज ने बोला था, तो लव माही विज पर ताने कसने लगती हैं और कहती हैं कि कुछ लोग किचन में नए आए हैं और मुझे ज्ञान बांट रहे हैं, जबकि मैं पिछले 2 महीने से किचन में काम कर रही हूं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान! घरवालों पर चलाएंगी हुकूमत

विज्ञापन

दोनों ने कसे ताने

लव की टॉन्ट सुनकर माही विज भी गुस्से में आ जाती हैं और वो कहती हैं कि अगर नए लोग किचन में आए हैं तो कम से कम उनकी रिस्पेक्ट करो और उन्हें काम करने का मौका दो. इसके बाद लव कहती हैं कि जो तुम्हें आता है वो करो, इधर की बात उधर करो तुम बस. माही चिढ़कर अरिश्फा को बोलती हैं कि अगर ये चुप नहीं हुई तो मैं गैस बंद करके बाहर चली जाऊंगी. दोनों के बीच ये जुबानी जंग काफी बड़ी हो जाती है और बाकी के कंटेस्टेंट भी हैरान रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘मुझे नहीं रहना…’, लव गिल की फैमिली का मैसेज सुन आगबबूला हुईं माही विज; रोते हुए शो छोड़ने की कही बात

विज्ञापन

क्यों आई दोनों में दरार?

वहीं लव माही पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि अब तो मैं आपको ऐसे ही ट्रीट करूंगी, जब तक मैं यहां हूं. सोशल मीडिया पर अब ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें लेटेस्ट एपिसोड में लव के घर से उनकी मम्मी का मैसेज आया था और उन्होंने माही के बारे में कहा था कि माही पीठ पीछे बातें करती हैं. जिसके बाद से ही लव और माही के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं. हालांकि माही लव से माफी मांग चुकी हैं लेकिन लव ने उन्हें माफ करने से मना कर दिया और अब अपकमिंग एपिसोड में दोनों के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिलेगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola