Bigg Boss 20 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं शो के कंटेस्टेंट्स अपनी लाइफ के बड़े-बड़े खुलासे भी करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा फैंस के साथ शेयर किया है. माही विज ने बताया कि कैसे उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि ‘युवा’ फिल्म में करीना कपूर का रोल पहले उन्हें ही ऑफर हुआ था. वहीं अब एक्ट्रेस का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.
माही विज ने किया खुलासा
दरअसल माही विज अपनी को-कंटेस्टेंट कनिका मान से अपने करियर की बातें करती नजर आईं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में पहला ब्रेक ‘तू तू है वही’ म्यूजिक वीडियो सॉन्ग से मिला था. ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया था. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस मुंबई आईं और उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया. वहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद मैंने साउथ फिल्मों में भी काम किया. मैंने प्रभु देवा और ममूटी की फिल्मों में काम किया. इसके बाद मुझे मणिरत्नम की ‘युवा’ का ऑफर मिला. करीना कपूर वाला रोल मुझे मिला था.
यह भी पढ़ें: काजी तौकीर से पहले Bigg Boss में सबका दिल जीत चुके हैं ये 5 सितारे, ऑडियंस ने लुटाया खूब प्यार
कैसे शुरू किया टीवी करियर?
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं ‘युवा’ के लिए फाइनल भी हो गई थी. लेकिन बाद में इक्वेशन्स खराब हो गईं और ये रोल मेरे हाथ से चला गया. वहीं इसके बाद इस रोल को करीना कपूर ने किया. बता दें ‘युवा’ फिल्म में करीना कपूर के साथ विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आए थे. माही विज ने खुलासा किया कि अगर इक्वेशन खराब नहीं होते तो विवेक ओबेरॉय के साथ में वो होतीं. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि इसके बाद मैंने मन बना लिया था कि मुझे टीवी ही करना है और ऐसे मेरा टीवी का सफर शुरू हुआ.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘टच मत करो…’, ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ पर भड़कीं उदिति सिंह; दे डाली चेतावनी
इन शोज में आईं नजर
बता दें माही विज का सीरियल ‘लागी तुझसे लगन’ काफी फेमस हुआ था. इस शो ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया था. वहीं इस शो में माही विज ने ‘नकुशा’ का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ‘बालिका वधू’, ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘नच बलिए 5’ जैसे शोज में नजर आईं. इस साल के शुरुआत में माही विज ने अपने पति जय भानुशाली से तलाक ले लिया. वहीं अब एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 20’ में धमाल मचाती नजर आ रही हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines