हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 20: करण वाही की सलमान खान के शो में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री? एक्टर ने बताया सच

‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. वहीं भाइजान भी घर वालों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच अब खबर आ रही है कि शो में एक्टर करण वाही की एंट्री होने वाली है. वही अब एक्टर ने भी चुप्पी तोड़ दी है.

विज्ञापन
Bigg Boss 20 में करण वाही की होगी वाइल्डकार्ड एंट्री? (PIC- Instagram ( karanwahi / beingsalmankhan )

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. इस बार बिग बॉस के घर में 16 कंटेस्टेंट ने शामिल हुए थे. हालांकि, अब घर में सिर्फ 15 कंटेस्टेंट बचे हैं. इस शो को लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन अब खबर यह भी आ रही है कि बिग बॉस 20 में करण वाही बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री कर सकते हैं.

लेकिन अब एक्टर करण वाही ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि वो इस साल भाईजान के शो बिग बॉस का हिस्सा नहीं होने वाले हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ की एंट्री को लेकर क्या बोला है.

‘बिग बॉस 20’ में शामिल होंगे करण वाही?

‘बिग बॉस 20’ में एंट्री को लेकर एक्टर करण वाही ने साफ किया है कि वो इस साल बिग बॉस का हिस्सा नहीं होने वाले हैं. करण के इस बयान ने ‘बिग बॉस 20’ आने वाली खबरों पर विराम लगा दिया है. दरअसल, करण ने इंस्टाग्राम पर एक फैंस के साथ बातचीत के दौरान कही है. करण ने यह भी कहा कि उन्होंने यह जिक्र पसंदीदा कार्ड गेम ‘UNO’ के बारे में की थी न ही कोई रियलिटी शो है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर नंबर-1 बनी अक्षय कुमार की ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, कहानी देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

करण वाही ने तोड़ी चुप्पी

करण वाही ने ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री को लेकर साफ कर दिया है कि वो किसी भी शो में शामिल नहीं होने वाले हैं. करण ने कहा कि आपको लोगों को अपनी लाइफ में चिल नहीं है. हर चीज का दूसरा मतलब निकाल लेते हैं. उन्होंने कहा कि मैं बिग बॉस में आ रहा हूं… लेकिन इस साल तो नहीं आऊंगा. दरअसल करण यह रिएक्शन उन अफवाहों पर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि एक्टर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में हिस्सा लेने वाले हैं. यह अफवाह इसलिए भी ज्यादा फैल गई थी, क्यों कि शो की कंटेस्टेंट उदिति सिंह कथित तौर पर करण की एक्स गर्लफ्रेंड रही है.

विज्ञापन

उदिति ने घर में करण का किया था जिक्र?

हालांकि, एक्टर करण वाही ने शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट उदिति को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. लेकिन उदिति को बिग बॉस 20 के घर में अपने पुराने रिश्ते पर बात करते हुए और भावुक होते हुए भी देखा गया है. इस शो में काजी तौकीर, माही विज के साथ उदिती को अपने रिश्ते पर बात करते हुए देखा गया था. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola