हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले? रोहित शेट्टी ने दिया हिंट

Bigg Boss 20 Grand Finale: टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के फिनाले से जुड़ी खबर सामने आ रही है. शो के फिनाले की डेट सामने आ गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी डेट पर शो का फिनाले देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं किस दिन फिनाले हो सकता है.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' के फिनाले की रिलीज डेट हुई रिवील (pic credit- instagram)

Bigg Boss 20 Grand Finale: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर कलेश हो रहा है. टीवी के साथ-साथ ओटीटी पर भी ऑडियंस इस शो को बिंज वॉच कर रही है. वहीं शो में कंटेस्टेंट्स के गेम को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. अब ‘बिग बॉस 20’ के फिनाले से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स सामने आई हैं. लेटेस्ट वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने भी शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर हिंट देते नजर आए. जिसके बाद अब शो के ग्रैंड फिनाले की डेट के भी कयास लगाए जा रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले कब देखने को मिल सकता है.

कब होगा फिनाले?

लेटेस्ट वीकेंड का वार वाले एपिसोड को इस बार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. इस दौरान वो कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते नजर आए थे. वहीं रोहित शेट्टी ने कुछ कंटेस्टेंट के गेम की भी तारीफ की थी. इसी बीच रोहित शेट्टी ने फिनाले को लेकर भी हिंट दी थी. फिल्ममेकर ने कहा था कि अब सिर्फ इस शो को खत्म होने में 8 हफ्ते ही बचे हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर शो के फिनाले के कयास लगाए जाने लगे. रोहित शेट्टी से मिली हिंट को देखते हुए शो का फिनाले 20 दिसंबर को हो सकता है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पर कोई अपडेट शेयर नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, नॉमिनेशन टास्क से पहले ही सामने आए नाम

विज्ञापन

रोहित शेट्टी से मिला हिंट

वहीं बता दें रोहित शेट्टी ने भी शो में डेट रिवील नहीं की थी, लेकिन फिल्ममेकर ने 8 हफ्ते वाले बयान को देकर फिनाले की हिंट दे दी थी. अब सोशल मीडिया शो की फिनाले डेट 20 दिसंबर ही वायरल हो रही है. वहीं फिलहाल शो के मेकर्स ने भी शो के एक्सटेंड करने की कोई बात नहीं की है तो इससे तो तय ही है कि इस शो का फिनाले फैंस 20 दिसंबर को देख सकते हैं. लेकिन अगर फ्यूचर में मेकर्स इस शो को एक्सटेंड करते हैं तो फिनाले डेट भी बदलती दिखाई देगी.

यह भी पढ़ें: Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड की एंट्री से बदलेगा माहौल, लव गिल से करेंगी तीखे सवाल

विज्ञापन

कौन हुआ शो से एविक्ट?

बीते वीकेंड का वार में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से मैरी कॉम शो से एविक्ट हुईं. मैरी कॉम अब शो का हिस्सा नहीं हैं. वहीं बीते वीकेंड का वार में काफी ड्रामा देखने को मिला. लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर खूब सवाल उठाए गए. यहां तक कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी रोहित शेट्टी के साथ स्टेज पर नजर आईं और उन्होंने स्काउट को लव से दूरी बनाने के लिए कहा. अब इसके बाद स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों का रिश्ता टूट चुका है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola