Bigg Boss 20 में पहले ही दिन चमके ये 5 कंटेस्टेंट्स, सोशल मीडिया पर खूब हो रहे चर्चे

Bigg Boss 20: टीवी के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के पहले ही दिन 5 कंटेस्टेंट्स ने अपने गेम से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इन सितारों के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.

bigg boss 20 reality show 5 contestants shines
1 / 6
(Pic Credit- News24/Instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरू होते ही तहलका मचा रहा है. शो के पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. कोई बॉसी बनकर हुकुम चलाता दिखा तो कोई घर के मुद्दों पर आवाज उठाता दिखाई दिया. हम आपको उन 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ऑडियंस का दिल पहले ही दिन जीत लिया है और अपनी इमेज स्ट्रॉन्ग प्लेयर्स में बना ली है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

माही विज

माही विज2 / 6

टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज भी 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनी हैं. एक्ट्रेस ने शो में पहले ही दिन अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखा दी है. पहले ही दिन माही विज कंटेस्टेंट्स से काम करवाते हुए दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर माही विज के इस अंदाज की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं शो में अरिश्फा खान और अमन गांधी के साथ माही विज की लड़ाई भी देखने को मिली, जो चर्चाओं में बनी हुई है. माही विज भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं.

विज्ञापन

अरिश्फा खान

अरिश्फा खान3 / 6

सोशल मीडिया स्टार और टीवी एक्ट्रेस अरिश्फा खान भी पहले ही दिन बिग बॉस के घर में अपने मुद्दे उठाती दिखाई दीं. पहले ही दिन अरिश्फा खान और माही विज के बीच कलेश भी दिखाई दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर अरिश्फा खान के खूब चर्चे होने लगे. वहीं हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें अरिश्फा खान और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच भी घमासान देखने को मिल रहा है. अरिश्फा खान को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

अमन गांधी

अमन गांधी4 / 6

टीवी एक्टर अमन गांधी भी पहले ही दिन शो में चमकते दिखाई दिए. पहले दिन जब माही विज ने अमन को सामान उठाने के लिए कहा तो उन्होंने माही विज को साफ मना कर दिया और कहा कि जब तक आप प्लीज नहीं बोलेंगी तब तक मैं कोई काम नहीं करूंगा. जिसके बाद माही विज और अमन गांधी के बीच टेंशन देखने को मिली. वहीं अमन गांधी को सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस पसंद कर रहे हैं और वो भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे5 / 6

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बने हैं. शो के शुरू होते ही आम्रपाली अपने फनी अंदाज में दिखाई दीं. सिंगर काजी तौकीर के साथ आम्रपाली दुबे मजाक मस्ती करती नजर आईं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं अब लेटेस्ट प्रोमो में आम्रपाली दुबे के साथ अरिश्फा खान का झगड़ा भी देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली दुबे का खास अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

काजी तौकीर

काजी तौकीर6 / 6

सिंगर काजी तौकीर भी 'बिग बॉस 20' में ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. पहले ही दिन काजी तौकीर अपने गाने से ऑडियंस के साथ-साथ घरवालों को भी एंटरटेन करते दिखाई दिए. शो में उनका ये अंदाज फैंस को पहली बार देखने को मिल रहा है और ये ही वजह है कि उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सोशल मीडिया पर भी काजी तौकीर की रील्स काफी फेमस हो रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन