Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की सलमान खान ने तारीफ भी की. सोशल मीडिया पर शो से जुड़े क्लिप्स भी खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होने वाला है. इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने वाला है उस कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है. सलमान खान अपकमिंग एपिसोड में इस कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाते नजर आएंगे. चलिए जानते हैं इस वीकेंड का वार में किस कंटेस्टेंट का एविक्शन देखने को मिलेगा.
कौन होगा एविक्ट?
‘बिग बॉस 20’ की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार इस हफ्ते एक ही एविक्शन देखने को मिलेगा. वीकेंड का वार के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सलमान खान 1 कंटेस्टेंट को एविक्ट करते दिखाई देंगे. अपकमिंग एपिसोड में अमन गांधी एविक्ट होने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बात का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वीकेंड का वार के अपकमिंग एपिसोड में अमन गांधी घर से बेघर होने जा रहे हैं. सलमान खान अमन गांधी के एविक्शन की घोषणा करते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाया दोस्ती का फर्ज
पिछले वीकेंड का वार में गंवाई थी लाइफलाइन
अमन गांधी का गेम ‘बिग बॉस 20’ के घर में सबसे कमजोर लग रहा है. पिछले हफ्ते भी अमन गांधी नॉमिनेटेड थे और पिछले वीकेंड का वार में अमन को सबसे कम वोट्स मिले थे. कम वोट्स मिलने के चक्कर में अमन गांधी की एक लाइफलाइन भी चली गई थी. वहीं अब अमन गांधी के पास एक ही लाइफलाइन बची हुई है. अब रिपोर्ट्स के अनुसार अमन की दूसरी लाइफलाइन भी इस वीकेंड का वार में खत्म होने जा रही है, जिसके बाद अमन गांधी शो से एविक्ट हो जाएंगे. अमन गांधी का एविक्शन अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: ‘अपने 2 दिन…’, ‘बिग बॉस 20’ से एविक्ट होते ही नकुल ढुल ने शेयर किया पहला पोस्ट; कंटेस्टेंट्स पर कसा तंज!
नकुल ढुल की नहीं होगी री-एंट्री
वहीं बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में काफी कलेश देखने को मिला था. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल और गुल्लू के बीच इंटेंस लड़ाई देखने को मिली थी. ये लड़ाई हाथापाई में बदल गई थी, जिसके बाद हिंसा करने के लिए नकुल ढुल को शो से एविक्ट कर दिया गया था. वहीं अब नकुल के फैंस को उम्मीद थी कि नकुल वीकेंड का वार में फिर से घर में एंट्री करेंगे. लेकिन बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार नकुल ढुल शो में दोबारा एंट्री नहीं करेंगे.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
10 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines