हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट का चौंकाने वाला खुलासा! सांपों और जंगली कुत्तों के बीच गुजारे 40 दिन, पीया कोयले का पानी?

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) की शुरुआत हो चुकी है. इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. वहीं शो के एक कंटेस्टेंट ने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने किया चौंकाने वाला खुलासा! (PIC-jiohotstarreality. Instagram)

‘बिग बॉस सीजन 20’ (Bigg Boss Season 20) का आगाज 6 सितंबर को हुआ है. इस शो के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने अपने शानदार डांस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. इस शो में 16 कंटेस्टेंट की एंट्री की गई है. शो में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) अपने अलग अंदाज को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन उन्होंने एक शो में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है.

बता दें कि सिंगर काजी तौकीर भाईजान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का हिस्सा है. जब से उन्होंने इस शो में एंट्री मारी है उसके बाद से ही हर कोई उनके बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. काजी ने खुलासा किया है कि वो एक बार 40 दिनों तक एक गीले रेगिस्तान में भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कौन हैं काजी तौकीर? अरिजीत सिंह को हराकर बने थे विनर, अब ‘बिग बॉस 20’ में की धमाकेदार एंट्री

विज्ञापन

40 दिनों तक रेगिस्तान में रहे थे काजी तौकीर

बिग बॉस 20 के घर में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी के साथ बात करते हुए काजी तौकीर ने खुलासा किया है कि वो 40 दिनों तक एक गीले रेगिस्तान में रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत लंबी कहानी है. हालांकि, काजी तौकीर ने बताया कि रेगिस्तान में वो एक छोटे से कमरे में रहे हैं, जिसमें 6 दरियाई घोड़े, सांप और जंगली कुत्तों भी रहा करते थे.

सिंगर ने आगे यह भी बताया कि जहां वो रुके थे, जो किसी की प्राइवेट जगह थी. उसने ही ये सारे जानवरों को पाल रखा था. हैरान करने वाली बात यह भी है कि उन्होंने वहां कोयले का पानी तक पीया है और केला खाया करते थे. काजी की यह बात सुनकर रिति काफी के साथ-साथ दर्शक भी हैरान रह गए है. काजी तौकीर ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने यह सब साइकोलॉजिकल फ्लेक्सिबिलिटी की ट्रेनिंग के दौरान किया था. 

विज्ञापन

बिग बॉस 20 में कितने कंटेस्टेंट आए हैं?

आपको बता दें कि बिग बॉस 20 का शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं और कंटेस्टेंट ने घर में धमाल मचा दिया है. इस शो में सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान काफी सुर्खियां बटोर रही है. उन्होंने आते ही घर को सिर पर उठा लिया है. वहीं दर्शकों को उनकी बेबाकी काफी पसंद भी आ रही है. इस शो में मैरी कॉम से लेकर माही विज समेत कुल 16 कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola