Bigg Boss 20 Confirm Contestant: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बना हुआ है. आज यानी 6 सितंबर को शो का प्रीमियर होने जा रहा है. वहीं शो में शामिल होने जा रहे कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो गए हैं. हाल ही में मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो जारी किया, जिसमें शो की एक कंफर्म कंटेस्टेंट सलमान खान से शो के स्टेज पर बात करती नजर आ रही हैं. इस कंटेस्टेंट के पिता भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं और शो में बवाल काट चुके हैं. वहीं अब उनकी बेटी रीति तिवारी शो में तहलका मचाती नजर आएंगी. चलिए जानते हैं आखिर रीति तिवारी कौन हैं और उनके पिता का नाम क्या है.
कौन हैं रीति तिवारी?
सलमान खान के रियलिटी शो में रीति तिवारी बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएंगी. ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनने जा रहीं रीति तिवारी भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की बेटी हैं. अपने पिता की तरह ही रीति तिवारी भी जानी-मानी सिंगर हैं. रीति अपने गाने खुद ही लिखती हैं और खुद ही कंपोज भी करती हैं. उनके कई गाने ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल रहे हैं. वहीं अब रीति तवारी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलती हुईं बिग बॉस में तहलका मचाती नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Confirm Contestants: ‘बिग बॉस 20’ की कंफर्म कंटेस्टेंट्स लिस्ट हुई रिवील! शो में नजर आएंगे ये 18 सितारे
पिता भी बिग बॉस में मचा चुके हैं धमाल
रीति तिवारी के पिता और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी साल 2010 में सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ में नजर आए थे. इस सीजन में मनोज तिवारी के गेम को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं शो की कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा के साथ मनोज तिवारी का झगड़ा बिग बॉस की हिस्ट्री में आइकॉनिक बन गया था. हालांकि मनोज तिवारी शो के विनर साबित नहीं हुए थे, लेकिन उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. बता दें इस शो की विनर श्वेता तिवारी थीं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में क्या होगा खास? भाईजान के फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज
किस टाइम देखें ‘बिग बॉस 20’?
वहीं अब ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी शो में अपने गेम से ऑडियंस का दिल जीत पाती हैं या नहीं ये तो शो के शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा. सलमान खान का ये रियलिटी शो आज यानी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इस शो को आप रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी चैनल पर देख सकते हैं. वहीं शो में रीति तिवारी के अलावा आम्रपाली दुबे, माही विज, अमन गांधी, मैरी कॉम, काजी तौकीर, कुशल तंवर यानी गुल्लू, अरिश्फा खान, आसिफ खान, ईशा रिखी, रोहेद खान, कनिका मान, फैजल खान, रैपर यूंग डीएसए, रिया आहिर, खुशी दुबे, उदिति सिंह और लव गिल जैसे सितारे भी नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines