Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के 20 साल पूरे होने का जश्न शो में मनाया गया. इस दौरान 'बिग बॉस 20' के सभी कंटेस्टेंट्स को एक्स कंटेस्टेंट्स की जर्नी दिखाई गई. सीजन 1 से लेकर सीजन 19 तक के कंटेस्टेंट्स की जर्नी देखकर 20वें सीजन के कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए. सोशल मीडिया पर भी 'बिग बॉस' के 20 साल पूरे होने के जश्न का ये सेलिब्रेशन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसी दौरान कंटेस्टेंट्स ने शो के 20 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया.

कंटेस्टेंट्स को दिखाया गया सेलिब्रेशन वीडियो

बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में बैठने के आदेश दिए. इस दौरान गार्डन एरिया में लगी स्क्रीन पर कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के इतिहास की जर्नी दिखाई गई. पहले सीजन से लेकर 19वें सीजन तक के कंटेस्टेंट्स के खास पल दिखाए गए. डॉली बिंद्रा का फेमस डायलॉग 'बाप पर जाने का नहीं' भी एक बार फिर बिग बॉस के घर में सुनने को मिला. वहीं गौतम गुलाटी का बेबाक अंदाज भी इस बिग बॉस की जर्नी वाले वीडियो में दिखाई दिया. इन क्लिप्स को देखकर 20वें सीजन के कंटेस्टेंट्स पर एक स्माइल देखने को मिली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बना ये सितारा! 3 दिनों में ऑडियंस का जीता दिल; वायरल हो रहे मीम्स

कंटेस्टेंट्स हुए इमोशनल

वहीं शो का सबसे इमोशनल मोमेंट तब हुआ जब इस सेलिब्रेशन वीडियो में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी को दिखाया गया. 'बिग बॉस 13' ने ऑडियंस के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी थी. वहीं सेलिब्रेशन वीडियो में जब 'बिग बॉस 13' के कुछ पल शेयर किए गए तो कंटेस्टेंट्स इमोशन हो गए. सिद्धार्थ शुक्ला को स्क्रीन पर देखकर कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो गईं. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की बिग बॉस वाली बॉन्डिंग एक बार फिर वीडियो के जरिए ऑडियंस को देखने को मिली. ये शो का सबसे इमोशनल पल साबित हुआ.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के लिए घटी सलमान खान की फीस, 350 करोड़ से घटकर हुई 120 करोड़!

सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस की सेलिब्रेशन जर्नी का वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस सेलिब्रेशन वीडियो के जरिए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ऑडियंस की भी पुरानी यादें ताजा होती दिखाई दीं. बता दें लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स सेलिब्रेशन जर्नी वीडियो के बारे में भी घर में बातचीत करते दिखाई दिए. 'बिग बॉस 20' अभी शुरू हुआ है और 4 दिनों में ही ऑडियंस इस शो को काफी पसंद कर रही है. अब ये सीजन भी बिग बॉस के इतिहास में जुड़ चुका है.

---विज्ञापन---