Bigg Boss 20 Arishfa Khan: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो के पहले ही दिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. सोशल मीडिया स्टार और टीवी एक्ट्रेस अरिश्फा खान और फेमस टीवी स्टार माही विज के बीच लेटेस्ट प्रोमो में विवाद देखने को मिला. माही विज सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान को टीज करती दिखाई दीं. वहीं अब इसके बाद से अरिश्फा खान के चर्चे सोशल मीडिया पर तेजी हो रहे हैं. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अरिश्फा खान कौन हैं और वो क्या करती हैं. तो चलिए आज हम आपको भी बताते जा रहे हैं कि आखिर अरिश्फा खान कौन हैं.
चर्चाओं में बनीं अरिश्फा खान
अरिश्फा खान तब चर्चाओं में आ गईं जब उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री ली. शो में एंट्री लेने के बाद अरिश्फा खान पहले ही दिन 15 कंटेस्टेंट्स के बीच उभरकर सामने आईं. दरअसल लेटेस्ट प्रोमो में माही विज अरिश्फा को चाय बनाने के लिए कहती हैं. जिसके बाद अरिश्फा किचन में चली जाती हैं, थोड़ी देर बाद माही विज भी अंदर आती हैं और फिर से अरिश्फा को चाय बनाने के लिए बोलती हैं. वहीं माही विज की बात पर अरिश्फा चिढ़ जाती हैं और गुस्से में बोलती हैं कि मुझे चाय बनानी नहीं आती और आप मुझे ऑर्डर नहीं दे सकती हैं.
यह भी पढ़ें: किसी से बनवाई चाय, तो किसी से उठवाया सामान; ‘बिग बॉस 20’ में आते ही माही विज ने किया कलेश!
कौन हैं अरिश्फा खान?
वहीं अब सोशल मीडिया पर अरिश्फा खान के इस अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं. अरिश्फा खान ने टीवी इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था. एक्ट्रेस ने स्टार प्लस के फेमस शो ‘एक वीर की अरदास वीरा’ में युवा गुंजन का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीता था. इस किरदार की वजह से ही अरिश्फा घर-घर में फेमस हो गई थीं. वहीं इसके बाद वो और भी शोज में नजर आईं और ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया. एक्ट्रेस ने ‘छल – शह और मात’, ‘उतरन’ और ‘पापा बाय चांस’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया.
यह भी पढ़ें: मैरी कॉम, माही विज से लेकर आम्रपाली दुबे तक, ‘बिग बॉस 20’ में इन 16 कंटेस्टेंट्स की हुई एंट्री
इंस्टाग्राम पर हैं काफी फेमस
अरिश्फा खान अब सोशल मीडिया पर भी एक जाना-माना नाम हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के लाखों फॉलोअर्स हैं. वहीं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं. इसके साथ ही अब अरिश्फा सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में ऑडियंस को अपने गेम शो से एंटरटेन करती नजर आएंगी. बता दें इस सीजन में अरिश्फा खान सभी कंटेस्टेंट्स से छोटी हैं. महज 23 साल की उम्र में अरिश्फा ने वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे पाने के लिए कई एक्टर्स को पूरी उम्र लग जाती है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
26 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines