Amrapali Dubey-Dinesh lal Yadav: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. शो में आम्रपाली के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस आम्रपाली दुबे की तारीफ कर रही है. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे माही विज से भोजपुरी स्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के बारे में बात करती नजर आईं. निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी और उनकी पास्ट लव लाइफ के बारे में आम्रपाली दुबे ने चुप्पी तोड़ी. सोशल मीडिया पर आम्रपाली का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर क्या कुछ कहा है.
बिग बॉस 20 में छिड़ा निरहुआ का जिक्र
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में माही विज आम्रपाली दुबे से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात करती नजर आईं. इस दौरान आम्रपाली ने कहा कि वो सिंगल हैं. इस पर माही विज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब आपका वजन भी कम हो गया है तो बॉयफ्रेंड ढूंढने में आसानी होगी. इस पर आम्रपाली ने भी कहा कि मोटापे से कुछ नहीं होता, बहुत से लोग हैं जो मोटे लोगों को ही पसंद करते हैं. इसके बाद माही ने पूछा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई अनमैरिड एक्टर नहीं है, इस पर आम्रपाली ने पवन सिंह का नाम लिया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल! यंग संग शेयर की दिल की बात
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
वहीं बातचीत में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव का जिक्र भी छिड़ता दिखाई दिया. माही ने भोजपुरी स्टार निरहुआ की पर्सनल लाइफ के बारे में आम्रपाली दुबे से पूछना शुरू किया. माही ने कहा कि मैंने बांद्रा में निरहुआ और उनके बच्चों को आपके साथ देखा था. इसके बाद माही ने दिनेश लाल यादव की शादीशुदा जिंदगी के बारे में आम्रपाली दुबे से पूछा. आम्रपाली ने निरहुआ की शादी पर बात करते हुए कहा, ‘वो शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी एक हाउसवाइफ हैं. उनकी अरेंज मैरिज हुई थी. एक्टर बनने से पहले ही उनकी शादी हो गई थी.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! आधी रात को शो से क्यों निकाला गया बाहर?
लव लाइफ पर भी की बात
वहीं इसके बाद माही ने पूछा कि उनकी गर्लफ्रेंड्स नहीं रहीं? इस पर आम्रपाली दुबे ने माही को जवाब में कहा, ‘गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी.’ इसके बाद माही ने कहा कि अच्छा गर्लफ्रेंड्स रहीं, लेकिन पत्नी को नहीं छोड़ा. वहीं बता दें आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नाम कई सालों तक जुड़ता रहा है. हालांकि दोनों ने इन खबरों को महज अफवाह ही बताया है. निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया है. वहीं ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर पर आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ भी नजर आए थे.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines