Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे छाई हुई हैं. एक्ट्रेस के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली दुबे के फैंस उनके गेम की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही आम्रपाली दुबे भी शो में अपने मुद्दों पर बाकी के कंटेस्टेंट्स से खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही आम्रपाली दुबे शो में मजाकिया हरकतों से सबका दिल जीतती नजर आ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स मनोज तिवारी और रवि किशन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी और रवि किशन का ये किस्सा काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी इस किस्से के बारे में डिटेल में बताते हैं.
आम्रपाली ने सुनाया मजेदार किस्सा
आम्रपाली दुबे शो के कंटेस्टेंट्स को बोलती हैं कि मैं तुम्हें रवि किशन और मनोज तिवारी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाती हूं. जिसके बाद हर कोई इस किस्से को सुनने के लिए एक्साइटेड हो जाता है. आम्रपाली दुबे बोलती हैं, ‘एक बार रवि किशन और मनोज तिवारी एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे. इस फिल्म में मनोज तिवारी एक पुलिस इंस्पेक्टर बने थे और रवि किशन चोर बने थे. दोनों के बीच फाइटिंग का सीक्वेंस देखने को मिला. अब दोनों के बीच मुक्का मारने को लेकर तगड़ी बहसबाजी शुरू हो गई.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में कौन बना नया कैप्टन? कैप्टेंसी के इन 4 दावेदारों में से किसी एक ने मारी बाजी
6 घंटे तक रुकी रही शूटिंग
आम्रपाली दुबे ने आगे कहा, ‘दरअसल दोनों के बीच इस बात पर बहस हो गई कि कौन मुक्का पहले मारेगा. रवि किशन बोले कि मैं मुक्का मारूंगा और मनोज तिवारी बोले कि मैं मारूंगा. रवि किशन एक चोर बने थे तो उनका मानना था कि मैं ये डायलॉग बोल चुका हूं कि मेरे इलाके में मेरी मर्जी से एक पत्ता भी नहीं हिलता, तो मैं पहला मुक्का कैसे खा सकता हूं. वहीं दूसरी ओर मनोज तिवारी एक पुलिस इंस्पेक्टर बने थे तो उनका मानना था कि पुलिस वाला पहले मुक्का कैसे खा सकता है. बस फिर क्या था दोनों के बीच ये सिलसिला चलता रहा और इस चक्कर में शूटिंग 6 घंटे तक रुकी रही.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में माही विज और यंग डीएसए की दोस्ती में आई दरार, कैप्टेंसी टास्क के दौरान टूटा दोनों का रिश्ता!
दिनेश लाल यादव ने निकाला हल
वहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हर कोई तरीका निकाल रहे थे कि आखिर क्या किया जाए. इस दौरान दिनेश लाल यादव बीच में आए और उन्होंने अलग तरकीब निकाली. दिनेश लाल यादव ने मनोज तिवारी और रवि किशन से कहा कि तुम दोनों ही अपना-अपना मुक्का उठाइए और मैं बीच में आ जाऊंगा और मुझे दोनों का मुक्का लग जाएगा, जिसके बाद तुम अपनी फाइट शुरू रखना.’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि दिनेश लाल यादव के इस आइडिया की वजह से फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ सकी. वहीं आपको बता दें इस फिल्म का नाम ‘गंगा-जमुना-सरस्वती’ था.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines