तमिल फिल्मों के हैं दीवाने, तो हो जाइए तैयार, दिसंबर में ओटीटी पर धड़ाधड़ पर आ रहीं ये 7 धांसू मूवीज

Tamil Films Ott Release: ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको ओटीटी पर आने वाली तमिल फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

Tamil Films Ott Release

Tamil Films Ott Release. image credit- social media

Tamil Films Ott Release: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. अगर आप भी तमिल फिल्मों के दीवाने हैं और उनकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. जी हां, तैयार हो जाइए क्योंकि दिसंबर के महीने में ओटीटी पर एक-दो नहीं बल्कि सात तमिल फिल्में धड़ाधड़ आने वाली हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

विज्ञापन

ओटीटी पर आएंगी 7 तमिल फिल्में

रिवॉल्वर रीटा

कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘रिवॉल्वर रीटा’ दिसंबर के महीने में ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में कीर्ति जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आने वाली हैं. कीर्ति की इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

विज्ञापन

कुत्तरम पुरुंधवन

अगर आप भी क्राइम-थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ये वेब सीरीज आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसमें पशुपति, लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली और विधार्थ जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को आप 5 दिसंबर से सोनी लिव पर देख सकेंगे.

स्टीफन

कुछ लोगों को साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों और सीरीज का शौक होता है. ‘स्टीफन’ एक तमिल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें गोमती शंकर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को 5 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

कांथा

दुलकर सलमान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है. दुलकर की फिल्म ‘कांथा’ को 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि, अभी ये जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर है.

मिडिल क्लास

अगर आपको भी फैमिली कॉमेडी ड्रामा पसंद है, तो आपके लिए भी ओटीटी पर एक ऐसी ही फिल्म आने वाली है. मनीष कांत और विजयलक्ष्मी की फिल्म ‘मिडिल क्लास’ ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. इस फिल्म के जी5 पर रिलीज होने की जानकारी है, लेकिन अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

मास्क

फिल्म ‘मास्क’ भी अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को जी5 पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. इस फिल्म में कविन और एंड्रिया जेरेमिया लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

एरोमले

इसके अलावा अगर आप ओटीटी पर कुछ रॉमकॉम देखना चाहते हैं, तो सारंग थियागु की फिल्म ‘एरोमले’ 30 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर आने के लिए तैयार है. आप घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ