Bigg Boss 19 Latest Update: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ हर रोज अपने प्रीमियर के करीब आता जा रहा है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शो में इस बार एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। साथ ही मीडिया के घर का टूर करने की डेट भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा अपडेट?
घर में नहीं होगी जेल, मीडिया कब करेगी एंट्री?
biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि बिग बॉस 19 के घर में इस बार कोई जेल नहीं होगी। इसके अलावा शो के घर में 19 अगस्त को मीडिया एंट्री करेगी और घर का एक्सक्लूसिव टूर करेगी। पोस्ट के सामने आते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। साथ ही लोगों ने कमेंट्स के जरिए अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
एक यूजर ने पोस्ट को देखने के बाद कमेंट किया कि घर के बारे में या पार्किंग एरिया के बारे में कुछ बताओ। दूसरे यूजर ने कहा कि अच्छा हुआ, जेल नहीं होनी चाहिए, मेरे लिए खुशखबरी है। तीसरे यूजर ने कहा कि पिछले सीजन में तो जेल थी। एक और यूजर ने कहा कि राशन तो जेल से मिलता था। एक ने लिखा कि अच्छा हुआ जेल नहीं है। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स ने जेल ना होने की खबर पर खुशी जाहिर की है।
24 अगस्त को होगा शो का प्रीमियर
गौरतलब है कि सलमान खान के शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होने जा रहा है। फैंस शो के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हर कोई शो को लेकर बातें करता नजर आता है। शो के प्रीमियर से पहले एक स्पेशल एपिसोड भी आएगा, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ है। देखने वाली बात होगी कि इस एपिसोड में क्या होगा? इसके अलावा सुनने में आया है कि इस बार शो पांच महीने चक चलेगा।
यह भी पढ़ें- ‘मैं अपने भाई के घर नहीं रहूंगा…’, Aamir Khan के भाई Faissal Khan ने परिवार से तोड़े सारे रिश्ते
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
47 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines