'मैं अपने भाई के घर नहीं रहूंगा…', Aamir Khan के भाई Faissal Khan ने परिवार से तोड़े सारे रिश्ते

Faissal Khan Cuts Ties With Family: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई फैसल खान ने बेहद बड़ा फैसला ले लिया है। फैसल खान ने आमिर और परिवार संग सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।

Faisal Khan

Faisal Khan ने फैमिली से तोड़े सारे रिश्ते। image credit- instagram

Faissal Khan Cuts Ties With Family: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में कैमियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब आमिर के भाई फैसल खान ने बड़ा फैसला ले लिया है। फैसल खान ने अपने भाई आमिर और परिवार से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा… हाल ही में फैसल खान ने आमिर और परिवार को लेकर हैरान करने वाली बातें कही थी, जिस पर फैमिली को ऑफिशियल स्टेटमेंट तक जारी करना पड़ा था। अब फैसल खान ने परिवार से हर नाता तोड़ लिया है।

फैसल खान ने परिवार से तोड़ रिश्ते

बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट की मानें तो फैसल खान ने शेयर किया कि मैं फैसल खान आज से अपने परिवार के हर इंसान से सभी पारिवारिक रिश्ते तोड़ता हूं। उन्होंने कहा कि आज से मुझे अपने दिवंगत पिता ताहिर हुसैन, मेरी मां जीनत ताहिर हुसैन और अन्य परिवार के सदस्य का हिस्सा नहीं माना जाएगा। फैसल ने कहा कि मैं आज से अपने भाई आमिर खान के घर में नहीं रहूंगा।

फैसल खान ने लगाए थे आरोप

इसके अलावा मैं अपने भाई आमिर खान से कोई भी खर्चा नहीं लूंगा। मैं सबको बताना चाहता हूं कि इस फैसले को मैंने बहुत सोच-समझकर लिया है। गौरतलब है कि फैसल खान ने हाल ही में दावा किया था कि उन्हें उनके ही घर में जबरन दवाइयां दी गईं और नजरबंद करके रखा गया। बता दें कि फैसल खान के आरोपों के बाद आमिर खान के परिवार ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था।

परिवार ने जारी किया था ऑफिशियल बयान

इस बयान में परिवार ने कहा था कि फैसल खान ने अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निकहत हेगड़े और अपने भाई आमिर के बारे में जो भी गलत कहा है, वो बहुत ही तकलीफ देने वाला है। परिवार ने अपने बयान में कहा था कि फैसल ने चीजों को गलत तरह से पेश किया है। इसलिए हम एकजुट होकर बताना चाहते हैं कि उनसे जुड़ा हर फैसला कई डॉक्टरों और स्पेशलिस्ट की सलाह से मिलकर लिया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ