Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिलने वाला है. वीकेंड का वार में सलमान खान नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक के एविक्शन की घेषणा करते नजर आने वाले हैं. हालांकि इस एविक्शन में एक मेजर ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा. इस स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के लिए बिग बॉस एक बार फिर सीक्रेट रूम खोलने वाले हैं. इसके साथ ही वीकेंड का वार में सलमान खान तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद की भी क्लास लेते नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं इस बार एविक्शन में कौन बाहर होने वाला है?
कौन होगा एविक्ट?
‘बिग बॉस 19’ के फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में से प्रणित मोरे एविक्ट हो गए हैं. हालांकि रिपोर्ट के अनुसार प्रणित को सीक्रेट रूम में रखा जाएगा. इसके साथ ही खबरें तो ये भी हैं कि मेडिकल इमरजेंसी के लिए प्रणित मोरे को घर से एविक्ट किया जा रहा है. वहीं कुछ समय बाद उन्हें घर में वापस भी भेज दिया जाएगा. बता दें प्रणित मोरे के एविक्शन की खबर से सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है. फैंस भी उनके एविक्शन की खबर से चौंक गए हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में तान्या ने अशनूर के वजन का उड़ाया मजाक, सलमान खान ने नेशनल टीवी पर लगाई लताड़
कौन-कौन नॉमिनेट?
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी के अलावा बाकी सभी घरवाले नॉमिनेटेड थे. इस लिस्ट में मालती चाहर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, शहबाज बदेशा, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना हैं. हालांकि इन सभी सदस्यों में से प्रणित मोरे का गेम ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है. हर वीकेंड पर वो घर में कंटेस्टेंट्स के लिए एक कॉमेडी शो भी करते नजर आते हैं, जो काफी एंटरटेनिंग लगता है.
यह भी पढ़ें: Thamma ने 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, Ek Deewane Ki Deewaniyat का कैसा हाल?
पिछले हफ्ते हुआ शॉकिंग एविक्शन
वहीं पिछले हफ्ते बसीर अली और नेहल चुडासमा के एविक्शन ने भी ऑडियंस को काफी हैरान किया था. बसीर के बेघर होने से सोशल मीडिया यूजर्स ने बिग बॉस के मेकर्स तक पर सवाल उठा दिए थे. इसके साथ ही कई बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी बसीर को सपोर्ट करते हुए उनके एविक्शन को गलत बताया था. वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान इस बार घरवालों की जबरदस्त क्लास लगाते नजर आने वाले हैं.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines