Bigg Boss 19: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों का प्रणित मोरे के रूप में नया कैप्टन मिल गया है. कैप्टेंसी का टास्क जीतकर प्रणित मोरे ने शहबाज बदेशा को हरा दिया और कैप्टेंसी अपने नाम कर ली. वहीं अब मेकर्स ने वीकेंड का वार का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सलमान खान तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. अशनूर के वजन का मजाक बनाने के लिए इन तीनों को जमकर फटकार लगाई गई. चलिए आपको भी पूरे मामले के बारे में डिटेल में बताते हैं.
तान्या ने क्या कुछ कहा?
दरअसल बीते 1-2 एपिसोड्स में तान्या मित्तल और नीलम गिरी अशनूर कौर के वजन का मजाक बनाते नजर आए थे. तान्या ने तो अशनूर के लुक्स पर भी कमेंट करते हुए उन्हें बहुत बुरा-भला कहा. नीलम और तान्या के साथ-साथ कुनिका ने भी अशनूर के वजन को लेकर कमेंट किया. अब सोशल मीडिया पर तान्या, नीलम और कुनिका का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स नीलम, तान्या और कुनिका को अशनूर का मजाक बनाने के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं.
अशनूर के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स
सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ टीवी के सेलेब्स ने भी नीलम, तान्या और कुनिका को जमकर फटकार लगाई. अशनूर कौर को सपोर्ट करते हुए ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट अवेज दरबार ने भी ये मुद्दा उठाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीलम, तान्या और कुनिका को नेगेटिव बताया. इसके साथ ही रोहन मेहरा और जन्नत जुबैर ने भी बॉडी शेमिंग पर बात करते हुए कहा कि किसी की बॉडी पर कमेंट करना एक शर्मनाक हरकत है.
सलमान खान ने लगाई फटकार
वहीं अब वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने ये मुद्दा उठाया. सलमान खान ने कहा, ‘नीलम और तान्या आप लोगों ने अशनूर के वजन के बारे में कितनी खराब शब्द बोले हैं. ऐसे-ऐसे शब्द बोले हैं जो मैं यहां बोल भी नहीं सकता. तान्या आप तो बड़ी संस्कारी हो ना तो ये सब इतनी आसानी से कैसे बोलती जा रही हो.’ इसके साथ ही सलमान खान ने कुनिका को भी फटकार लगाते हुए कहा कि आप इस घर में खुद ही ऐज कार्ड खेल रही हैं जो बेहद गलत है.