Bigg Boss 19 Shehbaaz Badesha: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन देखने को मिले. इस दौरान घर को भूत बंगले में तब्दील कर दिया गया. इस टास्क के बीच जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा थे. टास्क के बीच शहबाज कैमरे के सामने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव पर अपनी भड़ास निकालते दिखाई दिए. शहबाज ने एल्विश को एहसान फरामोश तक कह दिया. अब सोशल मीडिया पर शहबाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं शहबाज बदेशा ने एल्विश यादव को क्या कुछ कहा?
क्या बोले शहबाज गिल?
शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने ‘बिग बॉस 19’ के घर में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी. तब से लेकर शहबाज घर में काफी दिखाई दे रहे हैं. अब शहबाज लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश यादव की बुराई करते दिखाई दिए. शहबाज ने कहा, ‘एल्विश हमारे घर आता था और वो जब भी आता था हम उसकी पूरी सेवा करते थे. हमने उसे डिजाइनर कपड़े भी दिए हैं. इसके बाद भी उसने बाहर मृदुल को सपोर्ट किया. एल्विश ने वीडियो बनाकर कहा कि मृदुल को एक-तरफा वोट करके जीता दो, जबकि शहनाज ने दोनों के लिए बोला था. अब बिग बॉस के घर में मुझे देखकर एल्विश की चुभ गई.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के नए कैप्टन के 3 दावेदार कौन, कैप्टेंसी टास्क में किसे-किसे नहीं मिला मौका?
एल्विश ने मृदुल को किया था सपोर्ट
शहबाज का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें बिग बॉस 19 में आने से पहले शहबाज गिल और मृदुल तिवारी के बीच बाहर वोटिंग कराई गई थी. साथ ही जिस भी कंटेस्टेंट को जनता ने ज्यादा वोट दिया उसे ही घर में एंट्री दी गई थी. इस दौरान वोटिंग में मृदुल तिवारी जीत गए थे और प्रीमियर के दिन शहबाज की जगह मृदुल ने एंट्री ली. इसके साथ ही शहबाज गिल कुछ दिन बाद बिग बॉस के घर में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर आ गए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस हफ्ते नॉमिनेटेड हुए ये कंटेस्टेंट्स, किस-किस पर लटकी बेघर होने की तलवार?
वीकेंड का वार में नजर आए थे एल्विश
वीकेंड का वार में एल्विश यादव बिग बॉस के घर में नजर आए थे. एल्विश ने इस दौरान घरवालों के साथ गेम भी खेला और ऑडियंस को एंटरटेन किया. शहबाज ने वीकेंड का वार के बाद अब लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश की बात छेड़ी और अपने मन की भड़ास निकाल दी. अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि बिग बॉस के बाहर बैठे एल्विश यादव शहबाज के इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं. वहीं वीकेंड का वार में ये मुद्दा उठता है या नहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines