Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर घमासान देखने को मिल रहा है. हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक बजाज ने टास्क जीतकर घर की कमान अपने हाथों में ले ली है. अमाल मलिक को हराकर अभिषेक नए लीडर बन गए हैं. वहीं मेकर्स ने वीकेंड के वार का नया प्रोमो जारी किया है. इसमें घरवालों को एक टास्क दिया गया जिसमें अवेज दरबार और अमाल मलिक आपस में भिड़ते नजर आए. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों के बीच आखिर क्यों लड़ाई हुई है?
वीकेंड का वार में छिड़ी जंग
वीकेंड का वार में सलमान खान एक बार फिर से घरवालों की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने जो लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है उसमें सलमान खान एक बार फिर स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं. वहीं घरवालों के बीच एक टास्क रखा गया जिसमें कंटेस्टेंट्स को उन सदस्यों के नाम बताने थे जो ‘बिग बॉस 19’ के थंबनेल में रहना डिसर्व नहीं करते. इसमें अधिकतर कंटेस्टेंट्स ने गौरव खन्ना का नाम लिया. वहीं अमाल मलिक ने गौरव के साथ-साथ अवेज और प्रणित का भी नाम लिया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Updates: Abhishek-Awez की भिड़ंत, अमाल की कप्तानी पर उठे सवाल
अमाल और अवेज की लड़ाई
अमाल ने जैसे ही गौरव और प्रणित के साथ अवेज का नाम लिया अवेज भड़क गए. अवेज ने भड़कते हुए कहा कि भाई मैं सुनकर नहीं लूंगा. इस पर अमाल ने अवेज को कहा कि तुमने ही कहा था कि बाहर तो मैं भी तुम्हारे जैसा हूं बस यहां अलग हूं, तो ये रियलिटी शो है फेक शो नहीं है. अमाल ने चिल्लाते हुए अवेज को कहा कि अपने खानदान का भी देख लेना. इस पर अमाल ने कहा कि तू अपना दरबार संभाल हम अपना मालिक बनते हैं.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 5 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर कौन? इस हफ्ते कट सकता है Salman Khan के शो से पत्ता
कौन-कौन नॉमिनेट?
बता दें इस बार घर से बेघर होने के लिए 5 लोग नॉमिनेट हुए हैं. इनमें अभिषेक बजाज, अश्नूर कौर, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणित मोरे हैं. वहीं पिछले वीकेंड का वार में जहां सलमान खान की जगह फराह खान ने शो को होस्ट किया था, वहीं इस बार सलमान खान वापस शो में लौटकर आ गए हैं. वीकेंड का वार में वो घरवालों की जमकर क्लास भी लगाते नजर आने वाले हैं.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
17 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines