Bigg Boss 19 के 5 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर कौन? इस हफ्ते कट सकता है Salman Khan के शो से पत्ता

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में इस बार 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन के खौफ में हैं. बसीर, अशनूर, अभिषेक, नेहल और प्रणीत में से कोई 1 इस वीकेंड का वार पर आउट हो जाएगा. किसका गेम इन पांचों में फीका है जिसके कारण वो आउट हो सकता है? चलिए जानते हैं.

Bigg Boss 19, Pranit More, Abhishek Bajaj

'बिग बॉस 19' से किसके आउट होने के हैं चांस? (Photo Credit- Instagram)

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में अभी 15 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं. इस हफ्ते के अंत में सिर्फ 14 कंटेस्टेंट्स बाकी रह जाएंगे. किसी एक का तो इस हफ्ते ‘बिग बॉस’ से बेघर होना तय है. वैसे भी इस बार पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. बसीर अली, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे के सिर पर इस हफ्ते खतरा मंडरा रहा है. अब इन पांचों में से शो की सबसे कमजोर कड़ी कौन-सी है? और किसके इस हफ्ते एविक्ट होने के सबसे ज्यादा चांस हैं? चलिए जानते हैं.

कौन हैं इस हफ्ते नॉमिनेटेड?

इन सभी पांचों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सबसे कम प्रणीत मोरे दिखाई देते हैं. बाकी सभी कंटेस्टेंट्स किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. जैसे अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का लव एंगल जोड़ा जा रहा है, तो वो लोगों की नजरों में बने हुए हैं. दूसरी तरफ अभिषेक के खाने का मुद्दा और उन पर लगे कई आरोप उन्हें लाइमलाइट में रखते हैं. साथ ही अभिषेक के आए दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े भी हो ही जाते हैं. बसीर अली भी एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं, वो अपना दिमाग और अग्रेशन दोनों शो में दिखाते हैं.

कौन हो सकता है बेघर?

नेहल चुडासमा प्लानिंग प्लॉटिंग में काफी आगे हैं. उन्हें गेम पलटना और सबका ध्यान खींचना आता है. अगर जरूरत पड़ी तो नेहल कुछ स्ट्रेटेजी लगाकर दिखने के लिए मुद्दा बना ही लेंगी. ऐसे में प्रणीत मोरे इस शो की सबसे कमजोर कड़ी नजर आ रहे हैं. वो शो में दोस्त तो बना चुके हैं, लेकिन वो बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह चालाकी नहीं कर पाते. उन्हें देखकर लगता है कि वो इतने शरीफ हैं कि इस गेम के लिए बने ही नहीं हैं. ना तो प्रणीत जबरदस्ती के झगड़े करते हैं और ना ही मौका देखकर दूसरों पर निशाना साधते हैं. ऐसे में वो ज्यादा दिखाई नहीं देते.

प्रणीत को शो में बचा सकती है कौन-सी क्वालिटी?

प्रणीत मोरे ज्यादातर दोस्तों के साथ बैठकर हंसी-मजाक करते हुए दिखते हैं, लेकिन शो में टिके रहने या शो जीतने के लिए बस रोस्ट करना काफी नहीं है. अभी तक शो देखकर तो यही लगता है कि इस हफ्ते प्रणीत मोरे का पत्ता कट सकता है. हालांकि, उनकी अच्छाई देखकर लोग उन्हें वोट कर सकते हैं. प्रणीत की एक क्वालिटी तो अच्छी है कि वो मुंह पर बात करते हैं और सही को सही और गलत को गलत कहते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ