'मैं तैयार नहीं हूं…', Amaal Malik को किस बात का डर? Salman Khan को नहीं थी सिंगर के शो में आने की उम्मीद

Amaal Malik: टेलीविजन के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है। शो का ग्रैंड प्रीमियर खत्म हो चुका है और इस बार घर में 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं।

Bigg Boss 19

अमाल को किस बात का डर? image credit- instagram

विज्ञापन

Bigg Boss 19, Amaal Malik: टेलीविजन के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर खत्म हो चुका है। शो के शुरू होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। सलमान खान के शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। शो में आते ही अमाल मलिक सुर्खियों में आ गए हैं। शो में अपनी एंट्री के दौरान अमाल ने कई बातें शेयर की हैं। आइए जानते हैं कि अमाल मलिक ने क्या-क्या कहा है?

सलमान को नहीं थी उम्मीद

दरअसल, जैसे ही अमाल मलिक प्रीमियर में परफॉर्म करने के बाद सलमान के सामने आते हैं, तो भाईजान कहते हैं कि जब इन्होंने मुझे आपका नाम बताया, तो मुझे लगा था कि आप पक्का अंदर नहीं जाएंगे। इस पर अमाल ने पूछा कि ऐसा क्यों, तो सलमान ने कहा कि तुम्हारे गाने अच्छे चल रहे हैं और शोज भी अच्छे चल रहे हैं। अमाल ने कहा कि आपने ही शुरुआत दी थी। आज 10 साल बाद कुछ अलग करने जा रहा हूं और आप साथ हो।

विज्ञापन

आप हमेशा मेरे लिए लकी हैं- अमाल

अमाल ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आप हमेशा मेरे लिए लकी हैं। मैंने सोचा कि इस शो के द्वारा, सब लोग जिन्होंने दस साल में मुझे इतना प्यार दिया है, वो म्यूजिक को तो जानते हैं, लेकिन उसके पीछे वाले इंसान को तो जाने और असली अमाल मलिक से मिले। जो गलती से मेरे ट्वीट से हैडलाइन बन गए , वो भी पता चलेगा कि वो ऐसा क्यों है?

अमाल को किस बात का डर?

इसके बाद सलमान ने पूछा कि आपको घर को लेकर कोई डर है? तो सिंगर ने कहा कि मुझे डर है कि जब मैं बाथरूम साफ करूंगा, तो सब कैमरा मेरे ऊपर होंगे और सब देख लेंगे और मुझे बचपन से ही इसका बहुत डर था। अमाल ने कहा कि ऐसा होगा कि नहीं? मुझे लगता है कि मैं तैयार नहीं हूं और लाइफ मुझे इस घर में भेज रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ