हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bigg Boss पर लगे लांछन को हटाएंगे मेकर्स, बॉयस्ड नहीं होगा 19वां सीजन, बदलेगा दर्शकों का परसेप्शन

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो को लेकर रोज अपडेट्स आ रहे हैं। मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हुए हैं। इस बीच अब सलमान खान के शो पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब आपको मन में भी सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्या अपडेट आया है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

मेकर्स बदलेंगे परसेप्शन

biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इस बार शो में बॉयसनेस नहीं होगी और मेकर्स पूरी तरह से दर्शकों का परसेप्शन यानी धारणा को बदल देंगे। पोस्ट में लिखा गया है कि इंडियन एक्सप्रेस ने पुष्टि की है कि इस साल बिग बॉस का लेवल हाई होगा।

सलमान खान शो को लेकर एक्टिव

पोस्ट में आगे कहा गया है कि जहां शो को लेकर लोगों का ये परसेप्शन रहा है कि शो बॉयसड है और सुनियोजित है, उसे इस साल मेकर्स बदलने की कोशिश कर रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट्स का लेवल भी ऊपर है और सलमान खान भी इस सीजन को लेकर बेहद एक्टिव हैं। कुल मिलाकर शो पर फिक्स्ड विनर या बॉयसनेस को लेकर जो भी लांछन लगे हैं, उन्हें बदलने की तैयारी मेकर्स कर रहे हैं।

सालों से होती आ रही चर्चा

शो को लेकर कई तरह की चर्चा होती रही है। इतना ही नहीं बल्कि इसके विनर को भी फिक्स बताया जाता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या इस बार मेकर्स वाकई दर्शकों की सोच बदलने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं? या फिर एक बार फिर से लोगों के लिए बिग बॉस को लेकर वही परसेप्शन होगा, जो सालों से चलता आ रहा है। अब इसका पता समय के साथ ही लगेगा।

---विज्ञापन---

क्या-क्या बदलाव?

इसके अलावा शो के पांच महीने तक चलने की चर्चा है। साथ ही सुनने में आया है कि इस बार सिर्फ तीन महीने ही सलमान खान होस्ट होंगे। बाकी के महीनों के लिए अनिल कपूर, फराह खान और करण जौहर का नाम सामने आ रहा है। अब वक्त के साथ ही पता लगेगा कि मेकर्स शो में क्या-क्या बदलाव करने वाले हैं?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: फाइनल बातचीत में अनुपमा फेम स्टार, क्या शो में आएंगे नजर?

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola