Bigg Boss 19: फाइनल बातचीत में अनुपमा फेम स्टार, क्या शो में आएंगे नजर?

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस सुर्खियों में बना ही रहता है। दर्शकों को ये शो बेहद पसंद आता है और सभी इसकी हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में हो सकती है अनुपमा फेम की एंट्री? image credit- social media

विज्ञापन

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं। सलमान खान का शो अपने प्रीमियर के करीब आता जा रहा है। मेकर्स लगातार शो के लिए अप्रोच कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। इस बीच अब शो के कंटेस्टेंट्स में से एक और नाम फाइनल बातचीत में है। आइए जानते हैं कि वो कौन है?

शो के लिए फाइनल बातचीत

दरअसल, बिग बॉस 19 के लिए अब तक कई लोगों को अप्रोच किया जा चुका है। इस बीच अब शो से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि अनुपमा और परिणीति फेम पारस कलनावत बिग बॉस 19 के लिए फाइनल बातचीत में हैं।

विज्ञापन

कंटेस्टेंट्स की तलाश में मेकर्स

पोस्ट में आगे कहा गया है कि सूत्रों के मुताबिक अभी तक बहुत कम कंटेस्टेंट शो के लिए फाइनल हुए हैं और मेकर्स अभी भी कंटेस्टेंट्स से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, पारस की भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शो के लिए फाइनल बातचीत चल रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या पारस शो में आते हैं या नहीं?

24 अगस्त से शुरू होगा प्रीमियर

इसके अलावा अगर बिग बॉस 19 की बात करें तो सलमान खान का ये शो 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। 24 अगस्त को शो का प्रीमियर होगा। हालांकि, शो के प्रीमियर से पहले एक स्पेशल एपिसोड भी आएगा, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ है। इस एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट्स को ‘अग्नि परीक्षा’ से गुजरना होगा।

पांच महीने तक चलेगा शो

हाल ही में शो का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान खान ने बताया कि इस बार घर में घरवालों की सरकार होगी। साथ ही बिग बॉस को लेकर चर्चा है कि इस बार ये शो पांच महीने तक चलेगा और सलमान खान सिर्फ तीन महीने तक शो को होस्ट करेंगे।

विज्ञापन

करण जौहर, अनिल कपूर और फराह खान

इसके अलावा सुनने में ये भी आया है कि शो में करण जौहर, अनिल कपूर और फराह खान भी बतौर होस्ट आएंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या-क्या होगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ