Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। शो का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब शो के मेकर्स ने फैंस को बड़ी ट्रीट दे दी है। ‘बिग बॉस 19’ का अनाउंसमेंट वीडियो आ गया है। इसी के साथ शो का नया लोगो भी रिवील कर दिया गया है।शो के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और अब लोगों को इसके लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
शो का नया लोगो रिवील
जियोहॉस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सलमान खान के शो के नए लोगो के वीडियो को शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि काउंट डाउन हो गया है शुरू होगा chaos अनलॉक सून, स्टे ट्यून्ड #BiggBoss19 #BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar.
यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं
जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब इंतजार नहीं हो रहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि जल्दी शो को भी ऑनएयर करो। तीसरे यूजर ने लिखा कि मजा ही आ गया। एक और यूजर ने कहा कि बेहद खुशी हो रही है। एक ने कहा कि बेसब्री से शो के आने का इंतजार है। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर
इसके अलावा अगर सलमान खान के शो की बात करें तो शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि ‘बिग बॉस 19’ अगस्त के आखिर तक ऑनएयर हो सकता है। हालांकि, अभी मेकर्स ने शो के ऑनएयर होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। देखने वाली बात होगी कि ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर किस डेट को होता है और मेकर्स कब इसके बारे में जानकारी देंगे?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री ले सकती है TV की ये हसीना, रूमर्ड Ex बॉयफ्रेंड हुआ कंफर्म!
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines