Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में बना हुआ है. घर में अभिषेक बजाज की सत्ता गिर गई है और घरवालों को इस हफ्ते का नया कैप्टन भी मिल गया है. अब अपकमिंग दिनों में घर में अभिषेक नहीं बल्कि दूसरे कैप्टन की सरकार का राज देखने को मिलेगा. लेटेस्ट एपिसोड में हुए कैप्टेंसी टास्क में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट में से किसी एक सदस्य को घरवालों ने बहुमत से जीताकर घर का नया लीडर बना दिया है. चलिए जानते हैं गौरव और फरहाना में से किसके हाथों में घरवालों ने घर की कमान सौंपी है?
कैप्टेंसी टास्क में क्या हुआ?
लेटेस्ट एपिसोड में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच कैप्टन बनने का चुनाव हुआ. बिग बॉस ने घरवालों को असमबेली रूम में बुलाकर इन दो कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को घर का कप्तान चुनने के लिए कहा. जहां घरवालों को उस सदस्य को काला हार पहनाना था जिसे वो कैप्टन नहीं बनाना चाहते. जिसके गले में ज्यादा काले हार होंगे वो कैप्टेंसी से बाहर हो जाएगा और कम काले हार वाला कैप्टन बन जाएगा.
यह भी पढ़ें: Gauahar Khan बेबी को अकेला छोड़ निभाएंगी फैमिली ड्यूटी, Bigg Boss 19 के इन कंटेस्टेंट्स की लगाएंगी क्लास
कौन बना घर का नया कप्तान?
कैप्टेंसी के इस टास्क के दौरान घरवालों ने फरहाना भट्ट को बहुमत से जीताकर घर का नया कैप्टन चुन लिया. वहीं गौरव खन्ना को जहां 7 लोगों ने काला हार पहनाया तो दूसरी ओर फरहाना को 6 लोगों ने काला हार पहनाया और एक वोट से फरहाना भट्ट जीत गईं और घर की नई कप्तान बन गईं. अब घरवाले फरहाना की कैप्टेंसी में काम करते दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का असली हीरो कौन? एक झटके में पलट दिया पूरा मुद्दा और दिलाया इंसाफ
फरहाना-गौरव को नेहल ने बनाया दावेदार
बता दें फरहाना भट्ट को सीक्रेट रूम में बैठीं नेहल चुडासमा ने कैप्टेंसी का दावेदार बनाया था. इसके बाद बाकी घरवालों ने मिलकर कैप्टेंसी का टास्क किया और बाद में अवेज दरबार और गौरव खन्ना ही दावेदार की लिस्ट में शामिल हुए. अवेज और गौरव में से नेहल को फिर किसी एक को चुनना था, नेहल ने अवेज की जगह गौरव को चुना और इसके बाद फरहाना और गौरव के बीच फाइनल टक्कर देखने को मिली.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines