Bigg Boss 19: सलमान खान के शो से जुड़ी कुछ खास अपडेट मिली है. इस वीकेंड का वार पर कौन-कौन से सेलिब्रिटीज गेस्ट बनकर आने वाले हैं, वो रिवील हो गया है. इस बार ‘बिग बॉस 19’ में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, मनीष पॉल, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को प्रमोट करने आएंगे. दूसरी तरफ गौहर खान, अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल के साथ इस शो का हिस्सा बनेंगी. सलमान खान के शो में गौहर खान को देखकर फैंस सरप्राइज हो सकते हैं क्योंकि अभी उनकी डिलीवरी को एक महीना भी नहीं हुआ है और वो अपने बेबी को छोड़कर इस शो पर आने वाली हैं.
मदर ड्यूटी छोड़ ‘बिग बॉस’ में आएंगे गौहर खान
आपको बता दें, गौहर खान ने 1 सितंबर को ही अपने दूसरे बेबी का इस दुनिया में वेलकम किया है. अभी उनका बेबी 1 महीने का भी नहीं हुआ और एक्ट्रेस उसे अकेला छोड़कर इस रियलिटी शो में आने वाली हैं. हालांकि, अब गौहर खान के लिए मदर ड्यूटी छोड़कर फैमिली ड्यूटी निभाना ज्यादा जरूरी हो गया है. वो जब वीकेंड का वार पर गेस्ट बनकर आएंगी, तो कुछ कंटेस्टेंट्स की बैंड बजना भी कन्फर्म है. गौहर खान अब अवेज दरबार को सपोर्ट करने के लिए इस शो में आने वाली हैं. अवेज उनकी फैमिली का हिस्सा हैं और वो उन्हें लगातार सपोर्ट कर रही हैं. गौहर खान के पति जैद दरबार के भाई अवेज के साथ शो में जो हो रहा है, उसके लिए अब स्टैंड लेना जरूरी हो गया है.
अवेज के लिए लगाएंगी बसीर और अमाल की क्लास
अवेज की पर्सनल लाइफ को इस शो में लगातार टारगेट किया जा रहा है. उनकी लव लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ, दूसरे कंटेस्टेंट्स कीचड़ उछालने से बाज नहीं आ रहे. अमाल मलिक और बसीर अली ने अवेज को लेकर कई ऐसे बयान दिए हैं, जिन पर गौहर खान इनकी क्लास लगाने वाली हैं. हाल ही में अवेज पर कई आरोप लगे हैं. अमाल और बसीर ने अवेज की पीठ पीछे उनके कई लड़कियों के साथ इन्वॉल्व होने की बातें की हैं. अब जब ये सब सबके सामने आया तो अवेज रो पड़े. अपने ब्रदर इन लॉ को इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट करने और उनके दुश्मनों को एक्सपोज करने के लिए गौहर शो पर गेस्ट बनकर आएंगी.
बसीर और अमाल को मिलेगा रियलिटी चेक
अमाल ने एक बार जब अवेज के काम को लेकर भी बयान दिया था, तो भी गौहर खूब भड़की थीं. नगमा को भी जब पता चला था कि अमाल किस तरह की बातें कर रहे हैं, तो वो भी उनसे नाराज हो गई थीं. बसीर और अमाल लगातार शो में लिमिट्स क्रॉस करते जा रहे हैं. ऐसे में उन्हें रियलिटी चेक देना जरूरी हो गया है. गौहर बस इस हफ्ते यही करने के लिए इस शो पर गेस्ट बनकर पहुंचेंगी. गौहर के आने से ‘बिग बॉस’ लवर्स को भी काफी मजा आएगा.