Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में हाल ही में कंटस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिला। इस टास्क में घरवालों की सत्ता एक बार बदल गई है। बसीर अली खान के बाद बिग बॉस के घर को नया कैप्टन मिल गया है। कुनिका और बसीर के बाद अब घर में अमाल मलिक की सरकार देखने को मिलेगी। अमाल की कैप्टेंसी से सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हैं। वहीं कैप्टेंसी टास्क में भी घरवालों के बीच काफी घमासान देखने को मिला। चलिए बिग बॉस के घर में हुए कैप्टेंसी टास्क के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में तीनों ग्रुप में दिखी दरार, सारे रिश्ते झूठे; कभी भी पड़ सकती है फूट
बीबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स टास्क
बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस लाइफ फीड के मुताबिक घर में हुए कैप्टेंसी टास्क में अमाल मलिक घर के नए लीडर बन गए हैं। घर में हुए बीबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कैप्टेंसी टास्क में घरवालों के बीच घमासान देखने को मिला। बिग बॉस ने इस टास्क के चलते घरवालों को दो टीम ब्लू और रेड में बांट दिया।
क्या था टास्क?
टीम रेड में मृदुल, प्रणित, अभिषेक, तान्या, अवेज, अमाल, अशनूर और फरहाना शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर ब्लू टीम में नीलम, कुनिका, बसीर, शहबाज, जीशान, गौरव, नगमा, नेहल और नतालिया थे। घर में इस टास्क के दौरान चार राउंड हुए। पहले राउंड में टीम के एक सदस्य को बोर्ड पर नकली कंटेस्टेंट का नाम लिखना था और दूसरी टीम के सदस्य को बोर्ड पर लिखे इस कमेंट को मिटाना था। ब्लू टीम ने बोर्ड पर तान्या का नाम लिखा लेकिन इस राउंड में रेड टीम जीती।
टास्क में कौनसी टीम जीती?
वहीं दूसरे राउंड में सबसे अनहाइजीनिक कंटेस्टेंट का नाम लिखना था। इसमें रेड टीम ने शहबाज का नाम लिखा तो ब्लू टीम ने अभिषेक को कहा। इस राउंड में फिर से रेड टीम ही जीती। तीसरे राउंड में टॉक्सिक कंटेस्टेंट का नाम लिखना था। रेड टीम ने फरहाना का नाम लिखा। इसमें ब्लू टीम विनर रही। वहीं चौथे राउंड में खून चूसने वाले कंटेस्टेंट का नाम लिखना था इसमें टीम ब्लू ने कुनिका का नाम लिखा। लेकिन इस राउंड को रेड टीम जीतने में सफल रही। वहीं टास्क के बाद जीती हुई रेड टीम के आठ सदस्यों को आपसी सहमति से तीन नाम चुनने थे जिन्हें वो कैप्टन बनाना चाहते थे। इसमें अमाल मलिक जीत गए और वो घर के नए कप्तान बन गए। हालांकि ये एपिसोड आज यानी 11 सितंबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कौन आउट होना करता है डिजर्व? बेघर होने के लिए काफी हैं ये 5 कारण
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines