Bigg Boss 19 में तीनों ग्रुप में दिखी दरार, सारे रिश्ते झूठे; कभी भी पड़ सकती है फूट  

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में तीनों ग्रुप में कुछ समस्याएं नजर आ रही हैं। किस ग्रुप में किसकी किसके साथ लड़ाई हो सकती हैं? चलिए जानते हैं। अब रिश्तों में फेरबदल देखने को मिल सकती है।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19. image credit- social media

Bigg Boss 19: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में साफ-साफ कंटेस्टेंट्स के 3 ग्रुप नजर आ रहे हैं। एक कुनिका सदानंद का ग्रुप, दूसरा बसीर का ग्रुप और तीसरा अवेज दरबार का ग्रुप। हालांकि, तीनों ही ग्रुप में अब दरार दिखाई देने लगी है। हो सकता है कि जल्द ही घर में सारी इक्वेशन बदल जाएं। जिस तेजी से गेम आगे बढ़ रहा है और कंटेस्टेंट्स अपना दिमाग दौड़ा रहे हैं, कोई भी रिश्ता अब टिकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हर किसी को कंटेस्टेंट्स शक भरी निगाहों से देखते हैं। साथ ही अपने ही लोगों की चुगलियां करने से भी ये कंटेस्टेंट्स पीछे नहीं हट रहे।

विज्ञापन

तान्या और कुनिका के रिश्ते में पड़ी दरार

हाल ही में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की लड़ाई हुई है। इन दोनों ने एक-दूसरे से झगड़ा करके अपना ग्रुप तोड़ दिया है और नीलम गिरी बीच में लटकी हुई हैं। वो तान्या और कुनिका के बीच में किसी एक को चुन नहीं पा रही हैं। फिर भी ये कन्फर्म हो गया है कि अब तान्या और कुनिका का रिश्ता तो टूट गया है। दूसरी तरफ अमाल मलिक अब तक जीशान कादरी और बसीर अली के पक्के दोस्त लग रहे थे। तान्या के साथ हुए कुनिका वाले मुद्दे पर अमाल अपने दोस्तों के खिलाफ खड़े नजर आए।

विज्ञापन

अमाल और बसीर में भी दिखी अनबन

अमाल मलिक ने बसीर और जीशान पर सबके सामने सवाल खड़े कर दिए कि वो टास्क में पीछे क्यों थे और उन्होंने कुनिका को वक्त रहते सुनाया क्यों नहीं? अमाल के खिलाफ होने पर बसीर ने अभी अपना पल्ला झाड़ लिया। वो अब अमाल के बारे में उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं। नेहल भी बसीर को अमाल के खिलाफ भड़का रही हैं। अब ये बॉयज गैंग ज्यादा दिन टिकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यहां लोगों को एक-दूसरे से दिक्कत है, लेकिन वो साथ होने का बस दिखावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

अभिषेक और गौरव भी ग्रुप में सबके निशाने पर

इसके अलावा अशनूर कौर को पहले दिन से गौरव खन्ना से दिक्कत है। अब वो भले ही गौरव के ग्रुप का हिस्सा हैं, लेकिन गौरव के फरहाना और बाकी लोगों से बात करने पर उनके ग्रुप वाले इनसेक्योर हो रहे हैं। हाल ही में अभिषेक बजाज ने भी कहा है कि वो गौरव से चिढ़ गए हैं। इसके अलावा अभिषेक बजाज का भी उन्हीं के ग्रुप में मजाक बन रहा है। अवेज दरबार दोस्त के कारण नॉमिनेट होकर उनसे गुस्सा होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ