Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में हर साल किसी न किसी को प्यार तो हो ही जाता है। इस बार भी घर में रोमांस देखने को मिल सकता है और इसका हिंट ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में ही दे दिया गया है। सलमान खान के सामने घर में एंट्री लेने से पहले ही कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच रोमांस शुरू हो गया। 2018 में फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर चुकीं पॉपुलर मॉडल नेहल चुडासमा ने आते ही एक लड़के में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है।
नेहल चुडासमा के लिए हुई 2 हॉट लड़कों की एंट्री
आपको बता दें, ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में स्टेज पर सलमान खान ने नेहल चुडासमा से सवाल किया कि उन्हें किस तरह के लोग पसंद हैं? शो के होस्ट को अपनी पसंद बताते हुए नेहल चुडासमा ने कहा, ‘मैं फिटनेस में हूं, तो मुझे फिटनेस से जुड़े लोग बहुत पसंद हैं। उनकी मस्कुलर बॉडी होनी ही चाहिए और वो अपनी जिंदगी में कड़ी मेहनत करते हों।’ सलमान ने नेहल चुडासमा की पसंद जानते ही शो में 2 हैंडसम और फिट लड़कों की एंट्री करवा दी।
नेहल चुडासमा ने पहले ही दिन इस लड़के को किया रिजेक्ट
अभिषेक बजाज और बसीर अली ने धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शो में एंट्री ली। इसके बाद नेहल चुडासमा ने बताया कि उन्हें अभिषेक बजाज या बसीर अली किसका परफॉर्मेंस पसंद आया? नेहल ने परफॉरमेंस के हिसाब से बसीर अली को चुन लिया। इतना ही नहीं इसके बाद अभिषेक बजाज और नेहल चुडासमा के बीच तनाव शुरू हो गया। नेहल ने अभिषेक से कहा कि आगे शायद वो उन्हें चुन लें। जिसका जवाब अभिषेक ने बेहद ही रूखे अंदाज में दिया। यानी रिजेक्शन के बाद हो सकता है कि दोनों में ज्यादा न बने।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘टेस्ट ड्राइव’ पर है Awez Darbar और Nagma Mirajkar का रिश्ता, कौन है ज्यादा डोमिनेटिंग?
बसीर से फ्लाइंग किस मिलने पर नेहल हुईं इम्प्रेस
आपको बता दें, इसके बाद नेहल के लिए अभिषेक और बसीर के बीच एक और टास्क करवाया गया। 30 सेकंड में दोनों एक्टर्स को फिटनेस की झलक दिखाने का मौका मिला। दोनों शर्टलेस हुए और बसीर ने पुश-अप लगाए और बसीर ने इस दौरान नेहल को फ्लाइंग किस भी दीं। इसके बाद जजमेंट में नेहल ने बसीर को चुन लिया। वो न सिर्फ बसीर की फिटनेस बल्कि उनकी फ्लाइंग किस से काफी इम्प्रेस नजर आईं। अब हो सकता है कि ‘बिग बॉस’ के घर में इन दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिले।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines