---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: ‘टेस्ट ड्राइव’ पर है Awez Darbar और Nagma Mirajkar का रिश्ता, कौन है ज्यादा डोमिनेटिंग?

Bigg Boss 19: अवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने अपने रिश्ते के बारे में नेशनल टीवी पर खुलासा किया है। ये रिश्ता कैसे शुरू हुआ था और अब कैसा चल रहा है? चलिए जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो शुरू हो चुका है। सलमान खान के शो में सिर्फ एक जोड़ी साथ में आई है। पॉपुलर कपल अवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने साथ में ही इस शो में एंट्री ली है। दोनों ने रोमांटिक परफॉर्मेंस के साथ अपना ‘बिग बॉस’ का सफर शुरू किया है। हर कोई इन दोनों को साथ देखने के लिए एक्साइटेड है। TikTok से ये दोनों पूरी दुनिया में मशहूर हुए थे और अब इतने साल बाद उन्होंने अपने रिश्ते पर कुछ ऐसी टिप्पणी की है तो फैंस को भी हैरान कर रही है।

रिलेशनशिप में ट्रायल पर हैं अवेज दरबार

सलमान खान ने कपल से पूछा कि उन्होंने अपना रिलेशनशिप कब ओपन किया? इस बारे में खुलासा करते हुए अवेज ने बताया कि 8-9 साल पहले। अवेज ने आगे अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए कहा कि उनका पास्ट काफी हैवी रहा है और वो रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे और वो नहीं चाहते थे कि उनके साथ नगमा भी स्ट्रगल करें। इसके बाद अवेज ने ये भी कहा कि वो अभी भी ट्रायल पर हैं और उनका टेस्ट चल रहा है। अपने रिश्ते को इन दोनों ने टेस्ट ड्राइव का नाम दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

रिश्ते को बताया टेस्ट ड्राइव

अवेज और नगमा का कहना है कि अवेज अभी टेस्ट ड्राइव पर हैं। हालांकि, सलमान खान ने इस कपल से ये भी सवाल किया कि टेस्ट ड्राइव कर लिया और गाड़ी पसंद नहीं आई तो क्या वो उसे वापस कर देंगे? जिसके जवाब में दोनों ने ना कहा है। यानी कुछ भी गड़बड़ हुई तो दोनों ब्रेकअप नहीं करेंगे। इसके बाद नगमा ने अपने रिलेशनशिप पर खुलासा करते हुए कहा है कि इस वक्त वो भाव खा रही हैं। यानी अब अवेज नगमा का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Amaal Malik ने किए 5 बड़े खुलासे, सिंगर को किस बात का है सबसे ज्यादा डर?

---खबर नीचे जारी है---

नगमा या अवेज कौन हैं डोमिनेटिंग?

इतना ही नहीं अवेज ने ये बताया है कि नगमा दोनों में ज्यादा डोमिनेटिंग हैं और वो उन्हें बिल्कुल भी बोलने ही नहीं देतीं। इसके बाद सलमान ने उनसे पूछा कि दोनों में से ज्यादा नॉमिनेट कौन होगा? तो नगमा ने अवेज का नाम लिया। इसका कारण बताते हुए नगमा ने बताया कि अवेज को गुस्सा ज्यादा आता है, जबकि उनमें पेशेंस ज्यादा है, तो अवेज का गुस्सा निकल सकता है। नगमा की इस बात से अवेज भी एग्री करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वो टास्क में ज्यादा स्ट्रिक्ट हो जाते हैं।

First published on: Aug 25, 2025 12:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola