Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो में एविक्शन को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है. इस बार एक नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट्स का पत्ता घर से साफ होने वाला है. वीकेंड का वार में सलमान खान नॉमिनेटेड सदस्यों में से 2 कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखाते नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक इस बात पर मेकर्स ने कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन सोशल मीडिया पर डबल एविक्शन की खबरें जोरों-शोरों पर हैं. चलिए जानते हैं इस बार कौन-कौन एलिमिनेट होने वाला है?
कौन-कौन हुए एलिमिनेट?
बिग बॉस 19 के फैन पेज बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार पहले खबरें थी कि 1 सदस्य घर से बेघर होगा और दूसरे सदस्य को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा. इसमें घर से बेघर होने वाले सदस्य में नेहल चुडासमा का नाम सामने आ रहा था और दूसरे सदस्य का नाम रिवील नहीं हुआ था. वहीं अब नया अपडेट सामने आया है सीक्रेट रूम में किसी भी सदस्य को नहीं भेजा जाएगा नेहल के साथ बसीर का भी पत्ता कटने वाला है. नेहल और बसीर अली दोनों ही इस हफ्ते घर से बेघर हो रहे हैं और दोनों में से किसी के लिए भी सीक्रेट रूम का दरवाजा नहीं खुलेगा.
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन? सीक्रेट रूम का फिर खुलेगा दरवाजा!
घर में बढ़ी थीं नजदीकियां
बता दें कुछ ही दिन पहले नेहल और बसीर के बीच नजदीकियां देखने को मिली थीं. जिसके बाद पिछले वीकेंड का वार में भी घरवालों ने इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा था कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा गहरा रिश्ता है. इस पर नेहल शर्माती हुईं भी नजर आई थीं और उन्होंने इस बात को क्लीयर भी नहीं किया था. वहीं हाल ही में हुई नेहल और मालती की लड़ाई में मालती ने नेहल को बसीर की गर्लफ्रेंड भी बोल दिया था, जिसके बाद बसीर ने मना करते हुए कहा था कि नेहल मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘मुझसे भिड़ के दिखा…’, Bigg Boss 19 में अमाल ने तान्या को लिया आड़े हाथ, गेम भी कर दिया एक्सपोज!
कौन-कौन नॉमिनेट?
नेहल और बसीर के बीच नजदीकियां देख ऑडियंस ने भी दोनों को ‘लव-बर्ड्स’ का टैग दे दिया था. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नेहल और बसीर के साथ-साथ प्रणित मोरे और गौरव खन्ना भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए. गौरव और प्रणित के मुकाबले नेहल और बसीर को कम वोट्स मिले, जिसके बाद दोनों का पत्ता कट गया. वहीं लेटेस्ट प्रोमो में वीकेंड का वार पर सलमान खान भी नेहल चुडासमा की क्लास लगाते नजर आए.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
40 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines