'मुझसे भिड़ के दिखा…', Bigg Boss 19 में अमाल ने तान्या को लिया आड़े हाथ, गेम भी कर दिया एक्सपोज!

Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल और नीलम गिरी के बीच दरार देखने को मिली. इस बीच अमाल और तान्या के बीच भी घमासान देखने को मिला. चलिए जानते हैं तान्या को अमाल ने क्या कुछ कहा?

Bigg Boss 19 amaal mallik tanya mittal big fight

'बिग बॉस 19' में अमाल और तान्या के बीच मचा घमासान

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में खास दोस्तों में भी दरार देखने को मिली. लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल और नीलम गिरी के बीच जमकर लड़ाई हुई. इसके बाद दोनों की दोस्ती अब पहले जैसी नहीं रही. नीलम और तान्या की लड़ाई के बीच अमाल मलिक ने एंट्री की और उन्होंने तान्या मित्तल के गेम को एक्सपोज कर दिया. इससे अमाल और तान्या की बॉन्डिंग भी टूट गई है. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें अमाल तान्या से जमकर बहसबाजी करते नजर आ रहे हैं. साथ ही अमाल बोल रहे हैं कि अगर मुझसे भिड़ना है तो भिड़ के दिखा. सोशल मीडिया पर तान्या और अमाल की लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

क्यों हुई अमाल-तान्या में बहसबाजी?

लेटेस्ट प्रोमो में तान्या और नीलम अपनी लड़ाई को सॉल्व करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच अमाल कूद पड़ते हैं. इसके बाद तान्या कहती हैं, ‘मेरे बीच में मत घुस मैं तुझसे बात नहीं कर रही हूं.’ वहीं अमाल भड़कते हुए कहते हैं, ‘मैं आऊंगा बीच में रोक के दिखा. मुझसे भिड़ना चाह रही है, चल मुझसे भिड़ के दिखा.’ अमाल और तान्या की इस लड़ाई को देखकर बाकी घरवाले भी शॉक्ड हो जाते हैं. वहीं कुछ लोग अमाल की बात पर हामी भी भरते नजर आए.’

क्या बोले अमाल?

तान्या से भिड़ते हुए अमाल ने आगे कहा, ‘इसको खुशी है कि अब पूरा वीकेंड का वार इसके ऊपर है. सलमान सर अब इसके बारे में वीकेंड पर बात करेंगे. ये सोचती है कि घर की पूरी कहानी इसी पर चलती है, इसकी वजह से ही घर चल रहा है.’ अमाल की ये बातें सुनकर तान्या लड़ाई को बीच में छोड़कर वहां से चली जाती हैं. अब इससे ये तो तय है कि अमाल और तान्या के बीच अब अपकमिंग एपिसोड में कभी भी दोस्ती नहीं देखने को मिलेगी. वहीं दोनों के बीच अब दुश्मनी छिड़ गई है.

तान्या-नीलम की दोस्ती में दरार

वहीं बता दें लेटेस्ट एपिसोड में तान्या और नीलम की दोस्ती में दरार आई. तान्या को फरहाना से बात करते देख नीलम भड़क गईं और उन्होंने तान्या को दोगला बोल दिया. इसके बाद नीलम का गुस्सा यहां नहीं रुका, उन्होंने आगे कहा कि फरहाना ने मुझे इस घर में सबसे ज्यादा रुलाया है और तान्या उसी से जा-जाकर बातें कर रही है. इस पर पूरे घरवाले तान्या मित्तल के खिलाफ चले जाते हैं और तान्या को खूब बुरा-भला सुनाते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अपकमिंग एपिसोड में तान्या किससे नई दोस्ती करती नजर आती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ