Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ अपने प्रीमियर से बस कुछ ही दूर है। शो के ग्रैंड प्रीमियर को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। हर कोई शो के शुरू होने से पहले दिल थाम कर बैठा है। शो के लिए मृदुल तिवारी और शहबाज के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि, इस बीच अब मृदुल तिवारी की बहन ने शहनाज गिल के भाई को जमकर लताड़ा है। आइए जानते हैं कि क्या है मामला और प्रगति ने शहबाज को क्या कहा है?
मृदुल की बहन ने शहबाज को लताड़ा
दरअसल, हाल ही में प्रगति तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रगति कह रही हैं कि किसी ने अभी कहा कि आप तो ऐसे ही आ जाते है यूट्यूब पर मुंह उठाकर। यूट्यूब तो ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो सबके लिए अवेलेबल है। आपको किसने मना किया कि आप मुंह उठाकर यूट्यूब पर ना आओ या फिर आपका मुंह उठाने लायक ही नहीं था। भाईजी अगर आपको आत्मविश्वास नहीं है, तो कोई बात नहीं, लेकिन बात तो ढंग की बोल लेते।
क्या बोलीं प्रगति?
प्रगति ने अपने वीडियो में आगे कहा कि उसकी जर्नी की विटनेस हूं, उसकी बहन हूं, बचपन से उसको देखा है कि उसके अंदर कितना आत्मविश्वास है और उसने कैसे क्या चीज अचीव की है? उसके अंदर जो आत्मविश्वास है वो है उसकी टीम की वजह से, अपनी जनता की वजह से, जो उसे प्यार करती है और सपोर्ट करती है। आत्मविश्वास ही सब कुछ है, लेकिन ओवर नहीं होना चाहिए, जो मुझे आपके अंदर लग रहा है।
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि हाल ही में कलर्स पर एक प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें सलमान खान के साथ मृदुल और शहबाज नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमा खान कह रहे हैं कि आइए आपको मिलवाते हैं, फैंस का फैसला के दावेदारों से। इस दौरान सलमान खान पूछते हैं कि आप दोनों नर्वस हैं, तो इस पर मृदुल कहते हैं कि मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं। हालांकि, शहबाज कहते हैं कि मैं तो बहुत हूं।
शहबाज ने दिया था स्टेटमेंट
इस पर मृदुल कहते हैं कि भाई आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है, तो सलमान इस पर जोर से ठहाका लगा देते हैं। हालांकि, शहबाज कहते हैं कि मुझे दिखाने का मौका ही नहीं मिला, आप तो यूट्यूब पर हमेशा आ जाते हो, मुंह उठाकर। शहबाज के इसी स्टेटमेंट पर मृदुल की बहन ने उन्हें जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने एक और आरोपी को किया अरेस्ट
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines