Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 सुर्खियों में छाया हुआ है। पहले हफ्ते में ही ऑडियंस को शो में काफी मसाला देखने को मिला। चाहे नॉमिनेशन टास्क हो या फिर कैप्टेंसी टास्क, ऑडियंस को भरपूर ड्रामा देखने को मिला है। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो पहले ही दिन से गेम खेलते नजर आ रहे हैं। आज हम आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो शो में मास्टरमाइंड बनकर उभर रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं घर के वो कौन-कौन से 5 मास्टरमाइंड हैं जो बाकी कंटेस्टेंट्स को अपनी उंगली पर नचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम से आकर Farhana Bhat ने खोले घरवालों के राज, गौरव-जीशान की कराई सुलह
Gaurav Khanna
अनुपमा फेम स्टार गौरव खन्ना शो में पहले ही दिन से गेम खेलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क में भी गौरव की स्ट्रैटजी अलग ही देखने को मिली, जिससे साबित हो गया कि वो घर के मास्टरमाइंड बन गए हैं। कैप्टेंसी के टास्क को गौरव ने अच्छे से समझा और बेहतरीन ढंग से परफॉर्म कर ऑडियंस का दिल भी जीत लिया।
Zeishan Quadri
गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम जीशान कादरी भी बिग बॉस के घर के इस गेम को अच्छे से समझ गए हैं। वो घर में बाकी कंटेस्टेंट्स को बड़े अच्छे से इंफ्लुएंस भी करते दिखाई दे रहे हैं जो उनके गेम के लिए ही अच्छा लग रहा है। बीते पिछले एक हफ्ते में जीशान की स्ट्रेटजी देखकर लगा है कि वो मास्टरमाइंड तो हैं हीं, बल्कि वो फाइनलिस्ट भी बन सकते हैं।
Baseer Ali
कैप्टेंसी टास्क के दौरान बसीर भी घर के मास्टरमाइंड बनकर चमके। टास्क का संचालक बनकर बसीर ने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को अपने लपेटे में ले लिया और उनके मुताबिक ही घर का कैप्टन भी चुना गया। ऑडियंस को भी बसीर का गेम मजबूत लग रहा है।
Farhana Bhat
पहले ही दिन सीक्रेट रूम पहुंची फरहाना भट्ट अब घर में वापस आ गई हैं। वहीं घर में वापसी के लिए उनका भी एक मास्टर स्ट्रोक ऑडियंस को देखने को मिला। जहां ऐप रूम के एक्सेस के लिए उन्होंने तान्या मित्तल को ना चुनकर गौरव खन्ना को चुना और जिससे पूरा गेम ही पलट गया। फरहाना ने घर में वापसी करते ही साबित कर दिया कि वो भी मजबूत कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं।
Abhishek Bajaj
अभिषेक बजाज भी घर के मास्टरमाइंड के रूप में सामने आ रहे हैं। वो भी घर में अपने मास्टर स्ट्रोक से ऑडियंस का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। चाहे कुनिका सदानंद हों या फिर नेहल चुडासमा, अभिषेक बेहद अच्छे तरीके से कंटेस्टेंट्स को डील कर रहे हैं। अभिषेक ने कैप्टेंसी टास्क में बेहद अच्छे ढंग से गेम खेला और खुद को मास्टरमाइंड की टीम में शामिल कर लिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सलमान खान ने अमाल मलिक को दिया सरप्राइज, शो में खास इंसान को किया इनवाइट
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines