Bigg Boss 19 में सलमान खान ने अमाल मलिक को दिया सरप्राइज, शो में खास इंसान को किया इनवाइट

Big Boss 19: बिग बॉस हाउस में ये वीकेंड सरप्राइजेज से भरा रहने वाला है। बिग बॉस में कुछ जोड़ियां बनेंगी तो कुछ लोगों की जिंदगी के राज का खुलासा नेशनल टीवी पर होने के कयास लगाए जा रहे हैं, इस नए प्रोमो में हमने क्या देखा आपको सब डिटेल में बताते हैं। 

Amaal Malik Girlfriend

Big Boss 19: बिग बॉस के हर सीजन में एक ऐसी जोड़ी जरूर बनती है जिसपर फैंस की प्यार भरी निगाहें रहती हैं। इस सीजन में भी एक ऐसी ही जोड़ी, मृदुल और नतालिया आपस में कम्फर्टेबल होते और बहुत क्यूट हरकतें करते नजर आ रहे हैं। साथ ही आपको बताते हैं कि अमाल के किस राज से पर्दा उठाने वाले हैं सलमान खान ? 

विज्ञापन
विज्ञापन

नतालिया और मृदुल का डांस 

इस 50 सेकेंड्स के प्रोमो में सलमान खान नतालिया और मृदुल की मजाकिया चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। सलमान नतालिया से पूछते हैं कि उन्हें मृदुल कैसे लगते हैं? जिस पर नतालिया बहुत मुस्कुराते हुए कहती हैं कि, ‘मृदुल मेरी जान है’ और सभी घरवाले इस क्यूट सी बात पर खिलखिला कर हंसने लगते हैं। प्रोमो के कुछ सेकेंड्स बढ़ने पर हम दोनों का एक रोमांटिक कपल डांस भी देखते हैं। प्रोमो में मृदुल कहते हैं कि, वो बहुत एन्जॉय कर रहें हैं और उन्हें मजा आ रहा है। 

क्या शो पर अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड आएंगी?

आपको बता दें कि प्रोमो के आखिर में सलमान खान अमाल को कहते हैं कि वो उनके लिए एक गुड न्यूज लेकर आए हैं। सलमान अमाल को कहते हैं कि, ‘जिनको आपने नेशनल टीवी पर कन्फेस किया है हम उन्हें यहां लेकर आए हैं।’ इस बात पर अमाल एक शॉकिंग रिएक्शन भी देते हुए दिखते हैं। दरअसल एक पिछले एपिसोड में अमाल बिग बॉस हाउस में कैमरा के आगे खड़े होकर अपने स्पेशल इंसान को एक मैसेज दे रहे थे। इसमें वो कह रहे थे कि वो उन्हें मिस कर रहे हैं और बहार आते ही उनसे अच्छे से बात करेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा की ये खास इंसान कौन है जिसे फैंस उनकी गर्लफ्रेंड मान चुके हैं

विज्ञापन

 

फरहाना आते ही बसीर से लड़ पड़ी 

फरहाना के घर में आते ही उनकी बसीर से बहुत लड़ाई हुई। बसीर ने फरहाना के एथिक्स, मैनर्स और पर्सनालिटी पर सवाल उठाए। वहीं फरहाना ने बसीर को बहुत जली कटी सुनाई।  दोनों ने बसीर के स्प्लिट्सविला परफॉरमेंस पर भी तीखी बहस की। फरहाना ने बसीर की बात को झुठलाते हुए उनपर ये इल्जाम भी लगाया कि वो घर में लड़कियां सेट करने आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ