Bigg Boss 19 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ टेलीकास्ट होने से पहले ही चर्चाओं में छाया हुआ है। आए दिन शो को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कहीं कंटेस्टेंट्स को लेकर तो कहीं शो की थीम पर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। अब फैंस भी इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो का टीजर भी जारी कर दिया है जिससे साफ हो गया है कि इस बार का थीम राजनीति से जुड़ा है। वहीं ये शो टीवी से पहले जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। ये शो 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। अब आपको शो के उन पांच कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जिन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है और इन कंटेस्टेंट्स को कंफर्म भी बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये कंटेस्टेंट्स कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के लिए ऑलमोस्ट कंफर्म हुए ये दो नाम, Salman Khan के शो में कौन एंट्री को तैयार?
Gaurav Khanna
टीवी के मशहूर एक्टर और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर गौरव खन्ना को भी मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरव को शो का कंफर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। हालांकि गौरव की साइड से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है। वहीं गौरव खन्ना ने ‘अनुपमा’ में अर्जुन कपाड़िया का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इससे पहले वो ‘ससुराल सिमर का’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘लाल इश्क’ और ‘सीआईडी’ जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।
Apoorva Mukhija
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-यूट्यूबर और ‘द ट्रेटर्स’ की कंटेस्टेंट अपूर्वा मखीजा के भी सलमान खान के इस शो से जुड़ने के खूब चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं अपूर्वा शो में नजर आ सकती हैं क्योंकि मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। अपूर्वा इस साल के शुरुआत में कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट से सुर्खियों में आई थी। शो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद उन पर केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद अपूर्वा ने पब्लिकली भी माफी मांगी थी।
Hunar Hali
‘कहानी घर-घर की’ और ‘वीर हनुमान’ फेम एक्ट्रेस हुनर हाली भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। मेकर्स ने टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस को भी अप्रोच किया है। हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अभी चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन माना जा रहा है कि हुनर शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ‘अदालत’, ‘एक बूंद इश्क’, ‘थपकी प्यार की’, ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
Dhanashree Verma
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा भी शो में नजर आ सकती हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है। सोशल मीडिया पर खबरें जोरों-शोरों पर हैं कि धनश्री शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। वहीं बता दें धनश्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। धनश्री पेशे से एक कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट हैं।
Faisal Shaikh
मिस्टर फैजू के नाम से मशहूर फैजल शेख भी सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। जब से फैजल का नाम सामने आया है उनके फैंस तभी से खूब ज्यादा एक्साइटेड लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वो उनके सपोर्ट में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हालांकि फैजल ने भी इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें फैजल ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर की थी। वहीं वो म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही गौरव खन्ना के साथ फैजल भी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: TMKOC फेम को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, क्या Salman Khan के शो में आएंगे Shailesh Lodha?
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
6 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
11 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
12 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
12 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
14 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
22 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines