Bigg Boss 19 के लिए ऑलमोस्ट कंफर्म हुए ये दो नाम, Salman Khan के शो में कौन एंट्री को तैयार?

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 अपने प्रीमियर के बेहद करीब है। शो को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है और हर कोई शो के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 के लिए ऑलमोस्ट कंफर्म नाम। image credit- social media

Bigg Boss 19 Latest Update: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ अपने प्रीमियर के एक-एक दिन करीब आ रहा है। सलमान खान के इस शो का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 19 को लेकर हर रोज नए अपडेट्स भी आ रहे हैं। इस बीच अब शो के लिए दो लोगों के नाम ऑलमोस्ट कंफर्म की लिस्ट में सामने आए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन-से दो नाम हैं, जो सलमान खान के शो में आ सकते हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

ऑलमोस्ट कंफर्म

biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि यूट्यूबर पायल धरे, जो पायल गेमिंग के नाम से मशहूर हैं, उन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पायल शो के लिए ऑलमोस्ट कंफर्म कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं।

विज्ञापन

सिवेट तोमर का नाम भी चर्चा में

पायल, रोहित शर्मा, चैतन्य अक्किनेनी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा पायल के यूट्यूब पर 4.4 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शो के लिए पायल ऑलमोस्ट कंफर्म हैं। देखने वाली बात होगी कि वो शो में आएंगी या नहीं? इसके अलावा एक और पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि बिग बॉस 19 के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में नाम सिवेट तोमर का है।

जल्द शुरू होगा शो

उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। शो में सिवेट का आना लगभग कंफर्म माना जा रहा है और वो शो के ऑलमोस्ट कंफर्म कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। बता दें कि सिवेट, स्प्लिट्सविला x15 में दिग्विजय राठी के अपोजिट थे। अब देखने वाली बात होगी कि सिवेट शो में आते हैं या नहीं? गौरतलब है कि अभी शो के मेकर्स की ओर से किसी का नाम भी कंफर्म नहीं किया गया है। ऐसे में अभी शो के लिए एक भी कंफर्म कंटेस्टेंट सामने नहीं आया है। बिग बॉस 19 जल्द ही शुरू होने वाला है। 24 अगस्त को शो का प्रीमियर होना तय हुआ है। हर कोई शो के लिए एक्साइटेड नजर आ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ