Bigg Boss 19 और Khatron Ke Khiladi 15 इस साल नहीं होंगे ऑन एयर? क्या है लेटेस्ट अपडेट?

‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन आने से पहले ही विवादों में घिरा हुआ है। अब जो जानकारी सामने आई है, उसके बाद फैंस काफी निराश हो सकते हैं।

Bigg Boss Khatron Ke Khiladi

Bigg Boss Khatron Ke Khiladi File Photo

‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन को लेकर काफी कन्फ्यूजन बनी हुई है। ये दोनों रियलिटी शो खतरे में नजर आ रहे हैं। जब से प्रोड्यूसर ‘बानी जे एशिया’ ने इन दोनों शोज से अपने हाथ पीछे खींचे हैं, उनपर मुसीबत आ गई है। कभी खबरें सामने आती हैं कि मेकर्स नए प्रोड्यूसर्स की तलाश कर रहे हैं, तो कभी सुनने में आता है कि ये शो इस साल दूसरे चैनल पर ऑन एयर होगा। अब सलमान खान और रोहित शेट्टी के शो को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।

‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर आई जानकारी

अब जो जानकारी सामने आई है उसके बाद सलमान खान और रोहित शेट्टी के फैंस निराश हो सकते हैं। हो सकता है कि इस साल ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन ना आ पाएं। अब फैंस तो पलके बिछाकर इन शोज का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में अगर ये शो इस साल ऑन एयर नहीं हुए, तो लाखों फैंस के दिल टूट जाएंगे। आपको बता दें, काफी समय से प्रोड्यूसर और चैनल के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। वहीं, अब प्रोड्यूसर्स खुद को चैनल से अलग कर चुके हैं।

अभी तक शोज को कहीं से नहीं मिली हरी झंडी

वहीं, अब अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि फिलहाल शो को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। अभी मेकर्स दूसरे चैनल्स से बातचीत कर रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कोई तो इन शोज के लिए हामी भर दे। हालांकि, अभी तक किसी ने भी हामी नहीं भरी है। ऐसे में हो सकता है कि ये शोज इस साल टीवी पर ना आ पाएं। यानी इस बार इस साल इन शोज की ऑन एयर होने की परंपरा टूट सकती है।

फैंस को लग सकता है झटका

दूसरी तरफ अभी तक इस मामले पर चैनल की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। अब फैंस मायूस हो सकते हैं कि उनके पसंदीदा शो इस साल उन्हें देखने को न मिलें। अब ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन को लेकर फैंस बेचैन हो रखे हैं। अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ