Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस हाउस में प्रणित मोरे की वापसी हो गई है. वीकेंड का वार में सलमान खान फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं. वहीं इस वीकेंड का वार में डबल एविक्शन देखने को मिलने वाला है. अब इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले की तारीख भी सामने आ गई है. जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी किसी एक कंटेस्टेंट को मिलने वाली है. चलिए आपको भी बताते हैं शो का ग्रैंड फिनाले कब होगा?
कब होगा फिनाले?
बिग बॉस के फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है. 7 दिसंबर को ऑडियंस को ‘बिग बॉस 19’ का विनर मिल जाएगा. इस खबर के मुताबिक इस बार बिग बॉस एक्सटेंड नहीं हो रहा है. वहीं बाकी सीजन्स के मुकाबले ये सीजन जल्द ही खत्म होने जा रहा है. अगर फिनाले 7 दिसंबर को होता है तो हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स को 2-2 करके निकाला जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में शॉकिंग डबल एविक्शन, इन 2 कंटेस्टेंट्स के जाने से पलट जाएगा पूरा गेम!
शॉकिंग एविक्शन
बता दें इस वीकेंड का वार में भी डबल एविक्शन होने वाला है. इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में से नीलम गिरी और अभिषेक बजाज एविक्ट होने वाले हैं. अभिषेक बजाज का एविक्शन भी काफी शॉकिंग है. वहीं अभिषेक और नीलम के एविक्शन के बाद बिग बॉस का गेम भी पलटता नजर आने वाला है. इस हफ्ते नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के साथ-साथ फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और अशनूर कौर नॉमिनेटेड हैं.
यह भी पढ़ें: ‘औरत हो आप, कभी टीवी पर नहीं देखा…’, ‘बिग बॉस 19’ में फरहाना ने गौरव पर कसा तंज; गुस्से में लाल हुए एक्टर
प्रणित मोरे की वापसी
‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते के कैप्टन का टाइटल अमाल मलिक ने जीता है. अमाल के कैप्टन बनते ही घर से बाहर गए प्रणित मोरे की भी वापसी हो गई है. बता दें पिछले वीकेंड का वार में प्रणित मोरे को बीमारी के चलते बिग बॉस के मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया था. अब प्रणित की तबीयत ठीक हो गई है तो गेम में अब उनकी धमाकेदार वापसी हो गई है. प्रणित अब कंटेस्टेंट्स को टफ कॉम्पिटिशन देते नजर आने वाले हैं.
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
1 hr agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
5 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
6 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
8 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
21 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines