Bigg Boss 19 में शॉकिंग डबल एविक्शन, इन 2 कंटेस्टेंट्स के जाने से पलट जाएगा पूरा गेम!

Bigg Boss 19 में इस वीकेंड का वार में शॉकिंग डबल एविक्शन देखने को मिलने वाला है. 2 कंटेस्टेंट्स के घर से बेघर होने के बाद घरवालों का गेम भी बदलता नजर आन वाला है.

Bigg Boss 19 Double Eviction

'बिग बॉस 19' में होगा डबल एविक्शन

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Double Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. अमाल मलिक अब घर के नए कप्तान बन गए हैं और इसी बीच प्रणित मोरे की भी घर में वापसी हो गई है. मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी किया है जिसमें वीकेंड का वार में सलमान खान फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक शॉकिंग खबर भी सामने आ रही है. इस बार वीकेंड का वार में एक नहीं बल्कि डबल एविक्शन होने जा रहा है. वहीं जो 2 कंटेस्टेंट्स एविक्ट होंगे उनका नाम भी सामने आ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं इस हफ्ते किन 2 सदस्यों का पत्ता कटने वाला है?

कौन-कौन हुए एविक्ट?

बिग बॉस के फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार 5 नॉमिनेटेड सदस्यों में से नीलम गिरी का एविक्शन तय है. नीलम के साथ एक और कंटेस्टेंट की घर से विदाई होने जा रही है. नीलम गिरी के साथ जिस कंटेस्टेंट का पत्ता घर से साफ होने वाला है उसका नाम अभिषेक बजाज है. इस वीकेंड का वार में सलमान खान नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के एविक्शन की घोषणा करते नजर आएंगे. अभिषेक का एविक्शन फैंस के साथ-साथ घरवालों के लिए भी काफी शॉकिंग होने वाला है.

विज्ञापन

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

अभिषेक बजाज ‘बिग बॉस 19’ के उन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने पहले दिन से ही घर में अपनी पहचान बनाई है. हर मुद्दे में अभिषेक अपना पॉइंट ऑफ व्यू भी रखते नजर आए. वहीं अब अभिषेक के बेघर होने से घर का पूरा गेम पलटता नजर आने वाला है. अभिषेक और नीलम के साथ-साथ इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और अशनूर कौर भी नॉमिनेटेड हैं.

विज्ञापन

सलमान खान ने फरहाना की लगाई क्लास

वहीं लेटेस्ट एपिसोड में प्रणित मोरे की घर में वापसी हो गई है. घरवालों ने जोरों-शोरों से प्रणित का घर में वेलकम किया. प्रणित के आने से घर का माहौल भी थोड़ा मजेदार हो गया है. वहीं मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है उसमें सलमान खान वीकेंड का वार में फरहाना भट्ट और नीलम गिरी की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. फरहाना ने लेटेस्ट एपिसोड में गौरव खन्ना के प्रोफेशन पर तंज कसते हुए कहा था कि आपको कोई भी नहीं जानता. इसी बात को लेकर फरहाना की क्लास सलमान खान लगाते नजर आने वाले हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ