Live Updates
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: गौरव खन्ना बने विनर
गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीत ली है. इसी के साथ ही उन्हें 50 लाख कैश प्राइज मनी भी दी गई है. उन्होंने फरहाना भट्ट को हरा दिया है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग लाइन्स बंद
फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के टॉप 2 कंटेस्टेंट हैं. ऐसे में अब इनके लिए वोटिंग लाइन्स भी बंद हो गई है. कुछ ही देर में विनर का ऐलान भी कर दिया जाएगा.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: विनर के ऐलान से पहले 10 मिनट के लिए खुली वोटिंग लाइन्स
ग्रैंड फिनाले में थोड़ी देर में विनर का नाम ऐलान कर दिया जाएगा. ऐसे में टॉप 2 में फरहाना और गौरव हैं. इनके लिए वोटिंग करने के लिए 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन्स खोल दी गई हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: टॉप 3 से बाहर प्रणित मोरे
प्रणित मोरे टॉप 3 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में टॉप 2 में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना पहुंच चुके हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: धर्मेंद्र के लिए नहीं थम रहे सलमान खान के आंसू
धर्मेंद्र की निधन से सलमान खान टूट गए हैं. उन्होंने कहा कि वह हमें तब छोड़ गए जब मेरे पिता का जन्मदिन था. 24 नवंबर को दुनिया छोड़ गए. ग्रैंड फिनाले में उनके आंसू नहीं थम रहे थे.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने धर्मेंद्र को दिया ट्रिब्यूट
धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. ऐसे में 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने और शो ने ट्रिब्यूट दिया. उनकी याद में हर किसी की आंखें नम हो गई.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: टॉप 3 से बाहर हुईं तान्या मित्तल, फरहाना की एंट्री
Kartik Aaryan और अनन्या पांडे ने ग्रैंड फिनाले में एंट्री ली. दोनों फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे. इस दौरीन कार्तिक ने तान्या मित्तल के एविक्शन का फैसला सुनाया. टॉप 3 से तान्या बाहर हो गई हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: टॉप 3 में प्रणित मोरे और गौरव की एंट्री
ग्रैंड फिनाले में टॉप 3 का पहला कंटेस्टेंट मिल गया है. प्रणित मोरे टॉप 3 में आ चुके हैं. इसी के साथ ही गौरव खन्ना की भी एंट्री हुई है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: फिनाले में हुई Kartik Aaryan और अनन्या पांडे की एंट्री
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के लिए Kartik Aaryan और अनन्या पांडे ग्रैंड फिनाले में एंट्री ले चुके हैं. फिल्म को क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की 'बड़े मियां छोटे मियां' परफॉर्मेंस
गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की दोस्ती कमाल की रही. ऐसे में दोनों ने ग्रैंड फिनाले में 'बड़े मियां छोटे मियां' गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: अमाल मलिक और शहबाज की धांसू परफॉर्मेंस
ग्रैंड फिनाले में गाना 'हैलो ब्रदर' पर अमाल मलिक और शहबाज ने अपनी धांसू परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने दी शानदार परफॉर्मेंस
अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के लिंकअप की खबरें काफी रहती हैं. ऐसे में अब ग्रैंड फिनाले में दोनों ने कपल गोल दिया. उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' के गाने 'लड़की बड़ी दीवानी है' पर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी, जिसमें उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: ग्रैंड फिनाले में पहुंचे करण कुंद्रा और सनी लियोनी
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में करण कुंद्रा और सनी लियोनी पहुंचे. इस दौरान दोनों अपने अपकमिंग शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 के प्रमोशन के लिए आए थे. इस बीच दोनों ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के साथ मस्ती की. लिंकअप पर भी चुटकी ली.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: टॉप 5 से बाहर हुए अमाल मलिक
ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 में से अमाल मलिक बाहर हो चुके हैं. सलमान खान ने पजल वाला पोस्टर बनाने का टास्क दिया और कहा कि जिसका अधूरा रह जाएगा. वह घर से बाहर हो जाएगा. ऐसे में अब वह विनर की रेस से बाहर हो गए हैं और उन्हें कम वोट भी मिले हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: टॉप 5 से कंटेस्टेंट्स के एविक्शन की घड़ी
ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के एविक्शन की घड़ी आ गई है. सलमान खान ने पजल वाला पोस्टर बनाने का टास्क दिया और कहा कि जिसका अधूरा रह जाएगा. वह घर से बाहर हो जाएगा.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'राजा जी के दिलवा' पर पवन सिंह और नीलम गिरी ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
पवन सिंह और नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में शानदार परफॉर्मेंस दी. 'राजा जी के दिलवा' पर दोनों स्टार्स ने डांस मूव्स दिखाए.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: पवन सिंह ने फरहाना को दिया भोजपुरी डायलॉग
फरहाना भट्ट को पवन सिंह ने एक भोजपुरी डायलॉग बोलने के लिए कहा, जो उन्हें गुस्से में बोलना था.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: सलमान खान को भइया बोलना चाहते हैं पवन सिंह
पवन सिंह ने सलमान खान के साथ फैन मोमेंट शेयर किया और कहा कि वह उन्हें भइया कहना चाहते हैं. इस पर भाईजान ने भी उन्हें भइया बोलने की परमिशन दी.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह की हुई धमाकेदार एंट्री
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह की एंट्री हो चुकी है. उन्होंने भाईजान के लिए भोजपुरी गाना गाया और सलमान का भी दिल खुश हो गया है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: गौरव खन्ना को जीत के बाद पत्नी आकांक्षा से मिलेगी 'एडल्ट Kiss'
ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने गौरव खन्ना की वाइफ से पूछा कि वह गौरव को जीत के बाद कौन सी किस देना चाहेंगी. तो उन्होंने 'एडल्ट Kiss' का नाम लिया.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: ग्रैंड फिनाले में पहुंचे कंटेस्टेंट्स के पैरेंट्स
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट्स के पैरेंट्स पहुंच चुके हैं. प्रणित मोरे के पापा से बातचीत की शुरुआत हुई और उन्होंने कुनिका के साथ फैन मोमेंट शेयर किया.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: अमाल मलिक को शादी का कार्ड नहीं देना चाहते अवेज दरबार
अवेज दरबार ने अमाल मलिक को लेकर कहा कि उन्होंने पहले सोचा था कि वह उन्हें शादी का कार्ड नहीं देना चाहते थे लेकिन सोचा कि उनकी तरह वह नहीं बन सकते हैं. उन्होंने बताया कि अमाल ने उनके बारे में बुरी बातें की सीक्रेट खोले इसलिए, उनसे दिल टूट गया.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: मालती चाहर ने शहबाज को बताया 'स्टूपिड'
मालती चाहर ने ग्रैंड फिनाले में बताया कि शहबाज उन्हें सोशल मीडिया पर कमेंट करके परेशान कर रहे हैं. इस पर दोनों में तू तू मैं मैं होती है और शहबाज को वह गुस्से में स्टूपिड बता देती हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: जीशान को ब्लॉक करना चाहते हैं गौरव खन्ना
ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने बताया कि वह जीशान को ब्लॉक करना चाहते हैं क्योंकि उनको अभी पता चला कि वह उनको पसंद नहीं करते हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: बसीर को अनफॉलो करने पर नेहल ने तोड़ी चुप्पी
ग्रैंड फिनाले में नेहल चुडासमा ने बसीर अली को अनफॉलो करने चुप्पी तोड़ी है और बताया कि कैसे बसीर ने उन्हें अनफॉलो कर दिया था. उसके बाद नेहल ने उन्हें अनफॉलो किया.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: सलमान खान ने प्रणित को दी मालती संग डेट पर जाने की सलाह
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने प्रणित मोरे ने मालती चाहर संग शो के बाद डेट पर जाने की सलाह दी.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: कुनिका ने खुद को गौरव खन्ना से बताया बेहतर
'बिग बॉस 19' के फिनाले में कुनिका सदानंद ने खुद को गौरव खन्ना से बेहतर बताया.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: मृदुल तिवारी ने खुद को फरहाना भट्ट से बेहतर बताया
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में मृदुल तिवारी ने खुद को फरहाना भट्ट से बेहतर बताया.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों ने की एंट्री
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स स्टेज पर आ चुके हैं. ऐसे में अब उनके परिवार वालों की भी एंट्री होने वाली है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 1 बीएचके में रहते हैं सलमान खान
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान को तान्या मित्तल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह एक बीएचके में रहते हैं और कहा कि वह आजकल खुद अपनी इज्जत नहीं बचा पाए.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' के फिनाले में सलमान खान ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को किया रोस्ट
'बिग बॉस 19' के फिनाले में सलमान खान ने घरवालों के साथ मस्ती की. इसके साथ ही उन्होंने गौरव को एक बार फिर से रोस्ट करते हुआ कहा कि वह खुलें. फरहाना के साथ ही तान्या की भी मजाकिया अंदाज में क्लास लगाई.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले से टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें गौरव खन्ना टॉप पर हैं और फरहाना दूसरे नंबर पर. इसके साथ ही तीसरे पर प्रणित का नाम सामने आया है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: अमाल मलिक ने भी दी शानदार परफॉर्मेंस
अमाल मलिक ने भी 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले के स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस से एंट्री मारी है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: लाल परी बनी फरहाना भट्ट ने फैंस को किया खल्लास
फरहाना भट्ट ने 90s के गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी, उन्होंने लाल परी बनकर स्टेज पर एंट्री मारी.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'छावा' के गाने पर प्रणित मोरे ने मारी एंट्री
प्रणित मोरे ने 'छावा' के गाने 'आया रे तूफान' पर एंट्री मारी. उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: तान्या मित्तल ने सनी लियोनी के गाने पर दी शानदार परफॉर्मेंस
तान्या मित्तल ने सनी लियोनी के गाने 'बेबी डॉल' पर शानदार परफॉर्मेंस दी.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: गौरव खन्ना ने दी धांसू परफॉर्मेंस
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने पहले कंटेस्टेंट के तौर पर स्टेज पर एंट्री मारी और उन्होंने धांसू परफॉर्मेंस से फैंस का एक बार फिर से दिल जीत लिया.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: ग्रैंड फिनाले में दिखे एविक्ट हुए कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में शो से एविक्ट हुए कंटेस्टेंट्स भी पहुंचे हैं. इसमें कुनिका, नतालिया, अशनूर कौर जैसे 18 सितारों के नाम शामिल हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने दिखाया 'जलवा'
सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में अपना जलवा दिखाया है. उन्होंने स्टेज पर आते ही 'वॉन्टेड' के गाने से शानदार परफॉर्मेंस दी है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: विनर की रेस से बाहर हुईं तान्या मित्तल
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले से तान्या मित्तल बाहर हो गई हैं. 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले शुरू होते ही अपडेट सामने आया है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने फेवरेट जगहों के लिए लिखा मैसेज
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है और टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने फेवरेट जगहों के लिए एक-एक मैसेज लिखा है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: इंतजार की घड़ी खत्म, शुरू हुआ ग्रैंड फिनाले
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले की इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है. शो का फिनाले शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से शुरू होती है, जिसमें उन्हें अपनी जर्नी के बारे में दो-दो लाइनें लिखना होता है. फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और तान्या मित्तल को घर से बाहर आते समय इमोशनल देखा गया. उन्होंने अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया और उन्होंने कहा कि उन्हें ये घर उनका अपना लगता है. यादगार लम्हों को भी याद किया. इस बार का सीजन 15 हफ्तों का रहा, जिसमें तीखी बहस से लेकर कुछ इमोशनल पल और बनते-बिगड़ते रिश्ते भी शामिल हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: कुछ ही देर में शुरू होगा 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले का इंतजार खत्म होने वाला है. अब बस कुछ ही मिनट बचे हैं, जब शो जियो हॉट स्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' के फिनाले में सलमान खान ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को किया रोस्ट
'बिग बॉस 19' के फिनाले से लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि भाईजान शो के टॉप 5 कंटेस्टेंटस को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. अमाल को सोने के लिए सलमान को रोस्ट करते हुए देखा जा सकता है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में तान्या मित्तल के एविक्शन की चर्चा
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में एविक्शन की चर्चा शुरू हो गई है. शो कुछ ही देर में शुरू होगा. ऐसे में सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के एविक्शन पर चर्चा हो रही है. खैर फिनाले में देखना होगा कि विनर कौन बनता है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान की होगी धांसू एंट्री
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का आज ग्रैंड फिनाले है. इस शो में भाईजान की धमाकेदार एंट्री होने वाला है, जिसका प्रोमो भी सामने आया है. वह 'वांटेड' के गाने 'तेरा ही जलवा' पर शानदार परफॉर्मेंस देते हुए दिखेंगे. देखिए प्रोमो...
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: फिनाले से पहले ही अमाल मलिक हुए एविक्ट
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले से पहले ही शॉकिंग एविक्शन हुआ है. 'बिग बॉस लाइव फीड' की पोस्ट की मानें तो सलमान खान के शो से अमाल मलिक का एविक्शन हो गया है. वह शो से बाहर हो गए हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' ग्रैंड फिनाले से सामने आया अमाल मलिक की परफॉर्मेंस का वीडियो
'बिग बॉस 19' ग्रैंड फिनाले में अमाल मलिक शानदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं. वह अपने गाने से सबके दिलों में खास जगह बनाते दिखेंगे. उनका प्रोमो भी सामने आ गया है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: फिनाले में लाल परी बनी आएंगी फरहाना भट्ट
बिग बॉस 19 के फिनाले में फरहाना भट्ट का लुक भी देखने लायक होगा. फिनाले के स्टेज पर फरहाना लाल परी बनकर एंट्री लेंगी. उनका ये लुक हर किसी का दिल जीत लेगा.
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1997634491808936413
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: फिनाले में गौरव खन्ना की शानदार परफॉर्मेंस होगी
बिग बॉस 19 में पूरे सीजन गौरव खन्ना का नाम चर्चा में रहा है. अब जाहिर है कि शो के फिनाले में भी गौरव अपनी शानदार परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीतेंगें.
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1997633966354907518
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: प्रणीत मोरे के मूव्स से हिलेगा फिनाले का स्टेज
सलमान खान के शो में प्रणीत मोरे ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. शो के फिनाले में प्रणीत के मूव्स बेहद दमदार होने वाले हैं.
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1997633890085707844
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: रॉयल लुक में फिनाले के स्टेज पर एंट्री लेंगी तान्या मित्तल
तान्या मित्तल ने पूरे सीजन अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा है. ऐसे में जाहिर है कि शो के फिनाले के दिन भी तान्या अपने शानदार लुक से लोगों का दिल जीतेंगीं. बिग बॉस 19 के फिनाले में तान्या मित्तल स्टेज पर बेहद रॉयल लुक में नजर आने वाली हैं.
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1997633781163835601
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: फिनाले में शानदार परफॉर्मेंस देंगे अमाल मलिक
बिग बॉस 19 का फिनाले जल्द शुरू होने वाला है. शो के फिनाले में अमाल मलिक शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है. अमाल की परफॉर्मेंस के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड है.
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1997629982147740142
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: जल्द शुरू होगा शो का फिनाले, सामने आया नया प्रोमो
सलमान खान के शो के फिनाले के शुरू होने में अब बस 5 घंटे रह गए हैं. शो के फिनाले के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है. इस बीच अब बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: ग्रैंड फिनाले की शूटिंग हुई शुरू
'बिग बॉस 19' की ग्रैंड फिनाले की शूटिंग शुरू हो गई है. बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार अगले एक घंटे में एविक्शन भी शूट कर लिया जाएगा. वहीं शो में कंटेस्टेंट्स की डांस परफॉर्मेंस की भी शूटिंग हो गई है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' की पॉपुलैरिटी रैंक आई सामने
'बिग बॉस 19' की पॉपुलैरिटी रैंक सामने आ गई है. बीबी तक के अनुसार पहले नंबर पर फरहाना भट्ट, दूसरे नंबर पर गौरव खन्ना, तीसरे नंबर पर अमाल मलिक, चौथे नंबर पर प्रणित मोरे और पांचवें नंबर पर तान्या मित्तल हैं.पढ़िए पूरी खबर
🚨 Bigg Boss 19 Contestants Popularity Ranking - FINALE (Most Loved)
1. farrhanabhatt 🥇
2. gauravkhanna 🥈
3. amaalmallik
4. pranitmore
5. tanyamittal
Note: Ranking are based on the number of Likes on a poll, not my personal preference. biggboss19 biggboss_tak… pic.twitter.com/1DzyY9xaTO
— BBTak (@BiggBoss_Tak) December 7, 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट्स की दिखेगी दोस्ती
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट्स की दोस्ती दिखाई देगी. अशनूर कौर-अभिषेक बजाज, शहबाज बदेशा-अमाल मलिक और गौरव खन्ना-मृदुल तिवारी दोस्ती भरा डांस करते दिखाई देंगे. सोशल मीडिया पर लेटेस्ट प्रोमो वायरल हो रहा है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: अशनूर और अभिषेक का रीयूनियन
'बिग बॉस 19' में अशनूर और अभिषेक का रीयूनियन देखने को मिलने वाला है. बिग बॉस से एविक्ट होने के बाद से 'अभिनूर' के फैंस दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे थे. वहीं अब फैंस एक बार फिर ग्रैंड फिनाले में दोनों को साथ में देख सकेंगे.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: टॉप 2 के लिए खुलेंगी वोटिंग लाइन्स
'बिग बॉस 19' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की वोटिंग लाइन्स बंद हो गई है. वहीं इनमें से जो भी कंटेस्टेंट टॉप 2 में जाएंगे उनके लिए मेकर्स 5-10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन्स दोबारा खोलेंगे. जिसके बाद फाइनल वोटिंग के हिसाब से ही शो का कोई विनर बनेगा.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' की वोटिंग लाइन्स हुईं बंद
'बिग बॉस 19' की वोटिंग लाइन्स अब बंद हो गई हैं. अब आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट्स नहीं दे पाएंगे. वहीं इन वोट्स में जिस टॉप 5 कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं वो ट्रॉफी का हकदार होने वाला है. वहीं इसके बाद टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के लिए रात में 5 मिनट को वोट्स खोली जाएंगी.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: फरहाना-कुनिका-नेहल का जबरदस्त डांस
प्रोमो में फरहाना भट्ट के साथ एक्स कंटेस्टेंट्स कुनिका सदानंद और नेहल चुडासमा 'हंगामा हो गया' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर तीनों की जुगलबंदी काफी वायरल हो रही है. तीनों कंटेस्टेंट्स ऑडियंस को काफी एंटरटेन करते नजर आने वाली हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: शहबाज-अमाल और गौरव-मृदुल ने डांस में दिखाई दोस्ती
मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है जिसमें शहबाज बदेशा-अमाल मलिक और गौरव खन्ना-मृदुल तिवारी डांस करते नजर आ रहे हैं. इन चारों ने सलमान खान के ‘हेलो ब्रदर’ गाने पर डांस किया और अपनी-अपनी दोस्ती दिखाई.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: अशनूर कौर-अभिषेक बजाज ने किया डांस
'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले का प्रोमो जारी किया है. इसमें अशनूर कौर और अभिषेक बजाज साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. बिग बॉस से एविक्ट होने के बाद अब एक बार फिर दोनों साथ में बिग बॉस के स्टेज पर नजर आएंगे.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले?
'बिग बॉस 19' का आज ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है. इसे आप रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं ओटीटी के बाद रात 10:30 बजे शो को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा. पढ़िए पूरी खबर
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: प्रणित मोरे की जर्नी वीडियो ने लूटा फैंस का दिल
लेटेस्ट एपिसोड में प्रणित मोरे की जर्नी वीडियो दिखाई गई, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया. प्रणित ने पहले ही एपिसोड से शो में अपनी जगह पॉजिटिव तरीके से बनाई और ये ही वजह है कि आज वो 'बिग बॉस 19' के फाइनलिस्ट बने हुए हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: तान्या मित्तल बनीं सीजन की एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट
तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' की एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बनी हैं. तान्या वो पहली कंटेस्टेंट हैं जो सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. किसी भी कंटेस्टेंट के लिए ये ट्रॉफी से भी बड़ी बात है. इस हिसाब से तान्या मित्तल शो की असली विजेता हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स लगाएंगे डांस का तड़का
'बिग बॉस 19' में आज किसी एक कंटेस्टेंट्स के हाथ शो की ट्रॉफी लगने वाली है. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स डांस का तड़का लगाते नजर आ रह हैं. ग्रैंड फिनाले में अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज और कुनिका सदानंद जैसे सितारे डांस करते नजर आएंगे.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: बिग बॉस 19 के फिनाले में दिखेगा पवन सिंह का जलवा
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले के बेहद करीब है. शो के फिनाले में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी अपना जलवा दिखाएंगे. बिग बॉस और पवन सिंह के फैंस के लिए ये न्यूज किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: कौन जीतेगा 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी?
गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रनीत मोरे, फराहाना भट्ट और अमाल मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स सीजन 19 के विनर के तौर पर दावेदारी दिखा रहे हैं. फिलहाल फिनाले की रात को ही साफ हो पाएगा कि आखिर कौन इस सीजन का विनर बनता है. हालांकि, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट के बीच ट्रॉफी का कॉम्पिटिशन माना जा रहा है.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: कब और कहां देखें 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले?
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले की स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो हर दिन इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10.30 बजे ऑनएयर किया जाता था. लेकिन, ग्रैंड फिनाले वाले दिन यानी कि 7 दिसंबर को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर एक साथ ऑन एयर किया जाएगा.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 'बिग बॉस 19' के टॉप 5 फाइनलिस्ट
'बिग बॉस 19' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की बात की जाए तो जब शो शुरू हुआ था तो उस समय 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी और अब जब फिनाले हो रहा है तो कॉम्पिटिशन 5 कंटेस्टेंट्स के बीच रह गया है. इसमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रनीत मोरे, फराहाना भट और अमाल मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम शामिल हैं.
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: 15 हफ्तों तक चला 'बिग बॉस 19'
बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले का इंतजार खत्म होने वाला है इस बार का सीजन 15 हफ्तों का रहा, जिसमें तीखी बहस से लेकर कुछ इमोशनल पल और बनते-बिगड़ते रिश्ते भी शामिल हैं.
Bigg Boss Season 19 Grand Finale Updates: ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले का आगाज 7 दिसंबर को किया गया. शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक थे. टॉप 5 से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट्स अमाल मलिक थे फिर तान्या को बाहर किया गया. इसके बाद प्रणित मोरे टॉप 3 से बाहर हुए. इस बार का सीजन 15 हफ्तों तक चला, जिसके बाद शो को इसका विनर मिल चुका है. गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीत ली है. इसी के साथ ही उन्हें 50 लाख कैश प्राइज मनी भी दी गई है.
अमाल मलिक को शादी में नहीं बुलाना चाहते अवेज दरबार
अवेज दरबार ने अमाल मलिक को लेकर कहा कि उन्होंने पहले सोचा था कि वह उन्हें शादी का कार्ड नहीं देना चाहते थे लेकिन सोचा कि उनकी तरह वह नहीं बन सकते हैं. उन्होंने बताया कि अमाल ने उनके बारे में बुरी बातें की सीक्रेट खोले इसलिए, उनसे दिल टूट गया.
‘बिग बॉस 19’ के टॉप 5 फाइनलिस्ट
इसके साथ ही ‘बिग बॉस 19’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की बात की जाए तो जब शो शुरू हुआ था तो उस समय 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी और अब जब फिनाले हो रहा है तो कॉम्पिटिशन 5 कंटेस्टेंट्स के बीच रह गया है. इसमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स सीजन 19 के विनर के तौर पर दावेदारी दिखा रहे थे. लेकिन इन सबको गौरव खन्ना ने पीछे छोड़ दिया और वह नंबर वन बन चुके हैं.
गौरव खन्ना बने विनर, 50 लाख मिली प्राइज मनी
‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना को विजेता चुना गया. उन्हें बिग बॉस 19 की ट्रॉफी तो गई साथ ही एक्टर को 50 लाख कैश प्राइज मनी भी दी गई. News24 के इस लाइव के साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद. यहां आप बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते हैं.
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
31 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
2 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
4 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
8 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
9 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines